एंटरटेनमेंट

Surya Kiran Death: सत्यम के निर्देशक सूर्य किरण का निधन, टॉलीवुड में शोक की लहर

Aaryan Puneet Dwivedi
11 March 2024 3:24 PM IST
Updated: 2024-03-11 10:06:42
Surya Kiran Death: सत्यम के निर्देशक सूर्य किरण का निधन, टॉलीवुड में शोक की लहर
x
Satyam director Surya Kiran passes away: तेलुगू फिल्म सत्यम के निर्देशक सूर्य किरण का निधन हो गया है।

Satyam Director Surya Kiran Passes Away: तेलुगू फिल्म सत्यम के निर्देशक सूर्य किरण का निधन हो गया है। सोमवार, 11 मार्च, 2024 को चेन्नई के अस्पताल में में वेटरान डायरेक्टर सूर्यकिरण ने अंतिम सांस ली। सूर्य किरण के निधन की खबर आते ही समूचे साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

टॉलीवुड की लोकप्रिय फिल्म 'सत्यम' के निर्देशक सूर्य किरण का सोमवार की सुबह निधन हो गया। 200 से अधिक फिल्मों में बाल कलाकार और सह-अभिनेता के तौर पर काम करने वाले मास्टर सुरेश के नाम से विख्यात सूर्यकिरण कुछ दिनों से बीमार चल रहें थे।

तेलुगु फिल्म सत्यम में निर्देशन के दौरान उनका नाम सूर्यकिरण पड़ गया। सत्यम के अलावा सूर्य किरण धाना 51, ब्रह्मास्त्रम, राजूभाई और चैप्टर 6 जैसी तेलुगु फिल्मों में डायरेक्टर रहें। उन्होने तमिल फिल्म अरासी का भी निर्देशन किया।

सूर्य किरण ने अभिनेत्री कल्याणी से लव मैरिज की थी॥ इसके बाद दोनों का तलाक हो गया था। डायरेक्टर के तौर पर सूर्य किरण को दो नंदी पुरस्कार मिलें हैं। साथ ही बाल कलाकार के रूप में उन्हे दो केंद्र पुरस्कार भी मिला है। सूर्यकिरण के निधन पर कई फिल्मी हस्तियों ने दुख जताया है। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को चेन्नई में किया जाएगा।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story