एंटरटेनमेंट

प्रभास के साथ फिल्म आदिपुरूष में नजर आएंगे सनी सिंह एवं कृति सेनन, सामने आई तस्वीर

Manoj Shukla
12 March 2021 4:39 PM IST
प्रभास के साथ फिल्म आदिपुरूष में नजर आएंगे सनी सिंह एवं कृति सेनन, सामने आई तस्वीर
x
प्रभास (Prabhas) की अपकमिंग फिल्म आदिपुरूष (AdiPurush) में अब दो और चेहरों की इंट्री हो गई हैं। अब तक इस फिल्म में प्रभास एवं सैफ अली खान के होने की खबरें सामने आ रही थी। लेकिन हाल ही में एक पोस्ट शेयर करके सनी सिंह ने यह जानकारी दी है कि वह भी अब फिल्म आदिपुरूष में इंट्री ले चुके हैं।

प्रभास (Prabhas) की अपकमिंग फिल्म आदिपुरूष (AdiPurush) में अब दो और चेहरों की इंट्री हो गई हैं। अब तक इस फिल्म में प्रभास एवं सैफ अली खान के होने की खबरें सामने आ रही थी। लेकिन हाल ही में एक पोस्ट शेयर करके सनी सिंह ने यह जानकारी दी है कि वह भी अब फिल्म आदिपुरूष में इंट्री ले चुके हैं। साथ ही फिल्म में कृति सेनन भी नजर आएंगी। जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही हैं। वायरल हो रही तस्वीर में सनी सिंह, प्रभास एवं कृति सेनन नजर आ रहे हैं।

तस्वीर को शेयर करते हुए प्रभास ने लिखा कि मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि फिल्म आदिपुरूष में अब मेरे साथ सनी सिंह एवं कृति सेनन भी हिस्सा बन चुके हैं। इन दोनों सितारों का आदिपुरूष फिल्म में स्वागत हैं। बता दें कि प्रभास ने दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह कृति सेनन एवं सनी सिंह के साथ नजर आ रहे हैं। जबकि दूसरी तस्वीर में फिल्म के निर्देश ओम राउत भी नजर आ रहे हैं। यह फिल्म तमिल, कन्नड, मलयालम, हिन्दी आदि भाषाओं में एकसाथ रिलीज की जाएगी।

यह फिल्म 8 अगस्त 2022 को सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म आदिपुरूष के निर्देशक ओम राउत इससे पहले अजय देवगन स्टारर तान्हजी द अनसंग वारियर को निर्देशित कर चुके हैं। इस फिल्म में ओम राउत को सैफ अली खान की एक्टिंग खूब पसंद आई थी। जिसके बाद उन्होंने आदिपुरूष फिल्म के लिए सैफ को रोल आॅफर किया।

Next Story