एंटरटेनमेंट

Sonam Kapoor ने इस सुपरहिट फिल्म के लिए ली महज 11 रूपए फीस, डायरेक्टर ने खुद किया खुलासा

Manoj Shukla
9 Aug 2021 10:41 AM GMT
Sonam Kapoor ने इस सुपरहिट फिल्म के लिए ली महज 11 रूपए फीस, डायरेक्टर ने खुद किया खुलासा
x
Sonam Kapoor ने भले ही कम फिल्में की हो, लेकिन उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों को अपना दीवाना जरूर बना दिया। सोनम के बारे में बहुत कम लोगों को पता है कि उन्होंने अपने करियर की सुपरहिट फिल्म के लिए महज 11 रूपए फीस ली थी।

मुम्बई। फिल्मी सितारे अपनी एक्टिंग को लेकर जितना सुर्खियों में रहते हैं उतना ही वह फीस को लेकर भी सुर्खियां बटोरते हैं। हाल ही में शाहरूख खान फिल्म पठान के लिए तगड़ी फीस वसूली। जिसके बाद वह जमकर सुर्खियों में रहे। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि अगर इन सितारों को फिल्म की कहानी पसंद आ गई तो वह बिना पैसों के ही काम कर लेते हैं। इस लिस्ट में सोनम कपूर भी शामिल हैं।

सोनम ने लिए महज 11 रूपए फीस

राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने वैसे तो अपने करियर में ढेर सारी फिल्में बनाई। लेकिन भाग मिल्खा भाग फिल्म उनके लिए काफी यादगार साबित हुई। इस फिल्म में उन्होंने फरहान अख्तर, सोनम कपूर को कास्ट किया था। फिल्म में सोनम कपूर के फीस को लेकर उन्होंने हाल ही में खुलासा किया है।

राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने अपनी बुक 'द स्ट्रेंजर इन मिरर' में लिखा कि भाग मिल्खा भाग फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस के लिए सोनम कपूर ने कोई पैसे चार्ज नहीं किए। फिल्म में सोनम वो बीरो के रोल में नजर आई थी। इस रोल के लिए सोनम ने महज 11 रूपए फीस ली थी। इस फिल्म में खुद के किरदार को सोनम ने तड़का बताया था। फिल्म में सोनम कपूर फरहान अख्तर के साथ दो गानों में नजर आई। जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया था।

राकेश के साथ दिल्ली-6 में किया काम

सोनम कपूर ने डायरेक्टर राकेश ओम प्रकाश मेहरा के साथ दिल्ली-6 फिल्म में भी काम किया। यह फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी। फिल्म में सोनम के साथ काम करके राकेश ओम प्रकाश मेहरा को काफी मजा आया। तभी उन्होंने ठान लिया था कि वह अपनी अगली फिल्म में सोनम कपूर को जरूर कास्ट करेंगे। सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म ब्लाइंड हैं। जो कि एक थ्रिलर फिल्म है।

Next Story