
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- सोनाक्षी सिन्हा की...
सोनाक्षी सिन्हा की न्यू वेब सिरीज का सामने आया पहला लुक, पुलिस वर्दी नजर आई एक्ट्रेस तो फैंस ने लिखा नहीं सूट करता...

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने बाॅलीवुड में डेब्यु सलमान खान के साथ फिल्म दबंग से किया था। जिसके बाद से वह अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की एक नई वेब सिरीज का पहला लुक सामने आया हैं। जिसमें सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) पुलिसिया वर्दी में नजर आ रही हैं। सोनाक्षी इस वेब सिरीज के जरिए डिजिटल डेब्यु कर रही हैं। जो ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो में रिलीज होगी। वेब सिरीज का नाम क्या है अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई हैं।
सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) की न्यू वेब सिरीज का पहला लुक शेयर करते हुए फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने बताया कि सोनाक्षी की नई वेब सिरीज जो कि अमेजन प्राइम वीडियो में रिलीज होने जा रही है। उसका पहला लुक रिलीज किया गया हैं। यह वेब सिरीज को डायरेक्ट रीमा कटगी एवं रूचिका ओबेराय कर रही हैं।
जबकि इसे प्रोड्यूस रीतेश सिंधवानी, फरहान अख्तर, रीमा कटगी, जोया अख्तर सहित अन्य लोग कर रहे हैं। तस्वीर में सोनाक्षी पुलिसिया वर्दी में नजर आ रही हैं। पीछे के बैकग्राउण्ड में ट्रेन की पटरियां दिख रही हैं। ऐसे में यह तो तय हो गया कि सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) पुलिस आॅफीसर का किरदार इस वेब सिरीज में निभाती हुई नजर आएगी। लेकिन सोनाक्षी के अलावा इस वेब सिरीज में और कौन एक्टर होंगे इसकी जानकारी अभी नहीं शेयर की गई है।
यूजर ने किया ट्रोल
सोनाक्षी की पुलिसिया वर्दी में तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर उन्हें ट्रोल करने में पीछे नहीं रहे। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि पुलिस की वर्दी में आप फिट नहीं बैठ रही हो। कुछ ज्यादा ही मोटी लग रही हो। अपना थोड़ा वेट कम करो। तो इसी तरह एक यूजर ने नेपोटिज्म को लेकर भी एक्ट्रेस को ट्रोल किया। बता दें कि सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) की इस तस्वीर में यूजर के मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है। कोई उन्हें ट्रोल कर रहा है तो कई यूजर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। कोई उन्हें इस वर्दी में दबंग बता रहा हैं तो कई यूजर ने एक्शन लुक देखने की बात कही हैं। फिलहाल सोनाक्षी की यह तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी वायरल हो रही हैं जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
अनुपम खेर ने जन्मदिन के दिन दिखाया फनी अंदाज, देखें वीडियो
मुम्बई सागा से जुड़ा गुलशन ग्रोवर ने शेयर किया वीडियो, कहा मिलते है 19 मार्च को सिनेमा हाल में
नोरा को देख दीवाने हुए फैंस, दी दिलबर गाने पर शानदार परफाॅर्मेंस




