
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- शाहरुख खान की नाराजगी...
शाहरुख खान की नाराजगी पर सिंगर आतिफ असलम ने दिया जवाब, बोले- मैं आपके लिए कभी बिजी नहीं हूं, गलती आपकी...

शाहरुख खान की नाराजगी पर सिंगर आतिफ असलम ने दिया जवाब, बोले- मैं आपके लिए कभी बिजी नहीं हूं, गलती आपकी...
पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम (Atif Aslam) ने भारत में बॉलीवुड के लिए कई गाने गाए हैं. उनकी फैन फॉलोइंग भी पाकिस्तान से कहीं ज्यादा भारत में है. लोग उन्हें और उनके गानों को काफी पसंद करते हैं. लेकिन बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shahrukh Khan) उनसे नाराज चल रहें हैं. उनकी नाराजगी की वजह भी आतिफ असलम ही हैं. इस पर अब आतिफ ने शाहरुख की नाराजगी पर जवाब दिया है.
दरअसल, शाहरुख खान की एक फिल्म में गाना गाने के लिए आतिफ असलम को अप्रोच किया गया था, लेकिन वह गाना आतिफ ने नहीं गाया था. इस वजह से शाहरुख उनसे नाराज हो गए, एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख ने यह तक कह दिया था कि आतिफ के पास मेरे लिए गाना गाने के लिए वक़्त नहीं है, शायद वे चीनी गानों में व्यस्त हैं.
मामला शाहरुख खान की फिल्म 'दिलवाले' से जुड़ा हुआ है. दिलवाले फिल्म के 'गेरुआ' गाने को आवाज देने के लिए आतिफ असलम से संपर्क किया गया था. लेकिन बाद में इसे अंतरा मित्रा एवं अरिजीत सिंह ने गाया था.
आतिफ ने कहा, गलती आपकी टीम की है
बीबीसी के एक इंटरव्यू में आतिफ असलम से पूंछा गया कि 'क्या वाक़ई में आपके पास बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के फिल्म में गाने के लिए वक़्त नहीं है?' इस पर आतिफ ने कहा कि 'ऐसा बिल्कुल नहीं है.पहली बात तो ये है कि मैं उनसे सिर्फ एक बार ही मिला हूं और वो बेहद अद्भुत इंसान हैं. लेकिन उन्होंने मुझसे ऐसा कुछ पर्सनली नहीं कहा. उनकी टीम की ओर से मुझसे संपर्क किया गया था और हमने गाना रिकॉर्ड करके उन्हें भेजा भी था'.
कुछ तो गड़बड़ हुई है
आतिफ का कहना है कि 'मुझे नहीं पता क्या हुआ, उनकी टीम हमें आगे नहीं ले गई, मेरे पास आज भी वो रिकॉर्ड किया हुआ गाना है. कुछ हुआ जो उन तक मेरा गाना पहुंचाया नहीं गया. कुछ तो गड़बड़ हुई है. अगली चीज मैंने देखी कि शाहरुख खान कह रहे हैं कि आतिफ असलम के पास मेरे गानों के लिए वक्त नहीं है. शायद वो चीनी फिल्मों के लिए गाना गाने में बिजी हैं'.
शाहरुख को दिया ये मैसेज
आतिफ ने कहा- 'अगर शाहरुख इस वीडियो को देख रहे हैं तो मैं उनसे कहना चाहता हूं कि मैं बिल्कुल भी बिजी नहीं था. मैं आपके लिए कभी बिजी नहीं हो सकता और मैं किसी भी दिन आपके लिए गाने के लिए तैयार हूं. उन्हें अपनी टीम के साथ चेक करना चाहिए क्योंकि हमने वो गाना किया था'.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




