
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- Shilpa Shetty ने अपने...
Shilpa Shetty ने अपने बेटे Viaan को दिया ऐसा गिफ्ट कि सुनकर रह जाएंगे दंग

Shilpa Shetty ने अपने बेटे Viaan को दिया ऐसा गिफ्ट कि सुनकर रह जाएंगे दंग
मुंबई : बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के बड़े बेटे वियान (Viaan) का 9वां जन्मदिन था। वियान का जन्म 21 मई 2012 में हुआ था। इस खास मौके पर शिल्पा ने अपने पूरे घर को वियान के लिए सजाया। इसके साथ ही उन्होंने आज वियान को एक नायाब तोहफा भी दिया, जो बेहद खास है।
तोहफे देने की शौकीन
शिल्पा शेट्टी शुरुआत से ही तोहफे देने की शौकीन रही हैं। जहां तोहफा उन्हें अपने बेटे को देना है तो वो तो खास होना ही है। शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वो अपने पति राज कुंद्रा के साथ नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में राज कुंद्रा (Raj Kundra) पहले अपने बेटे से कहते हैं कि अपनी आंखें बंद करो जैसे ही वियान अपनी आंखें बंद करते हैं, शिल्पा उनके हाथों में एक नया पेट पकड़ाती हैं। शिल्पा ने अपने बेटे को एक पेट डॉग गिफ्ट किया है, जो बहुत सुंदर है। इस डॉग का नाम ट्रफल है।




