एंटरटेनमेंट

India Idol 12 में पहुंची शिल्पा शेट्टी, बाजीगर फिल्म का शेयर किया किस्सा, कहा-शाहरूख खान ने की थी मेरी मदद

Manoj Shukla
19 March 2021 2:26 PM IST
India Idol 12 में पहुंची शिल्पा शेट्टी, बाजीगर फिल्म का शेयर किया किस्सा, कहा-शाहरूख खान ने की थी मेरी मदद
x
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty), अनुराग बसु (Anurag Basu) एवं गीता कपूर (Geeta Kapoor) इंडियन आइडल 12  (Indian Idol 12) के मंच में शिकरत करने पहुंचे हैं। जिसके कई वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में जमकर धमाल मचा रहे हैं। शो में तीनों सितारों की इंट्री होते ही कंटेस्टेंट ने बाजीगर फिल्म से जुड़े कई गानों पर परफार्म करके शिल्पा का स्वागत किया।

कंटेस्टेंट की जोरदार परफार्मेंस से शिल्पा (Shilpa Shetty) खुद को रोक नहीं पाई और वह मंच पर जा पहुंची जहां डांस भी किया। इसी दौरान शिल्पा शेट्टी ने अपनी पहली फिल्म बाजीगर से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। शिल्पा बताती है कि बाजीगर उनकी पहली थी। इस फिल्म को लेकर वह काफी नर्वस थी। लेकिन उनके को-स्टार शाहरूख खान ने उनकी खूब मदद की थी। जिसके बाद सबकुछ ठीक हो गया।

शिल्पा (Shilpa Shetty) कहती है कि जब मैं बाजीगर फिल्म के एक गाने ऐ मेरे हमसफर गाने की शूट कर रही थी तो उसमें उन्हें लिप सिंक करना था। जिसे वह ठीक से नहीं कर पा रही थी। इस दौरान जेंटलमैन की तरह शाहरूख उनके पास आए और उन्हें जो ट्रिक बताई। उसके बाद उन्होंने उस गाने में जर्बदस्त परफार्म किया।

बताते चले कि शिल्पा (Shilpa Shetty) काफी दिनों से फिल्मों से दूर हैं। वह सोशल मीडिया में सबसे ज्यादा एक्टिव रहती हैं। इसके अलावा वह रियालिटी शोज में नजर आती रहती हैं। फिल्मों से एक लम्बे ब्रेक के बार शिल्पा एक बार फिर से दो फिल्मों में नजर आने वाली हैं। पहली फिल्म उनकी हंगामा 2 और दूसरी निकम्मा है। निकम्मा का निर्देशन सबीर खान ने किया है जबकि हंगामा 2 का निर्देशन प्रियदर्शन द्वारा किया गया है।

इस शो का प्रमोशन करने पहुंची एक्ट्रेस

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) सुपर डांसर चैप्टर 4 में नजर आएगी। जिसका प्रमोशन करने गीता कपूर, अनुराग बसु के साथ शिल्पा शेट्टी इंडियन आइडल 12 के मंच पर पहुंची। इसी दौरान सभी सितारों ने खूब मस्ती की और कंटेस्टेंट हर परफार्म को जमकर इंज्वाॅय किया।

Next Story