
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- इस अभिनेत्री पर राज...
इस अभिनेत्री पर राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने ठोंका 50 करोड़ का मुकदमा

राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी
मुंबई. पोर्नोग्राफी वीडियो (Pornography Videos) बनाने के आरोप में कई दिनों तक जेल में रहे राज कुंद्रा (Raj Kundra) पर प्ले बॉय फेम एवं अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) ने गंभीर आरोप लगाए थें. राज के साथ अभिनेत्री ने उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) को भी घसीटा था. जिस पर अब राज कुंद्रा और उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी ने शर्लिन चोपड़ा पर 50 करोड़ के मानहानि का मुकदमा दायर कराया है. उधर शर्लिन (Sherlyn Chopra) ने इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और मनघड़ंत बता दिया है.
बॉलीवुड के इस पावर कपल ने शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) पर मानहानि का केस किया है. उधर शर्लिन (Sherlyn Chopra) ने इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और मनघड़ंत बता दिया है. मालूम हो कि शर्लिन (Sherlyn Chopra) ने भी हाल ही में राज-शिल्पा (Raj-Shilpa) पर सेक्सुअल हैरासमेंट का केस किया था.
शर्लिन के जवाब में किया ये केस?
बता दें कि हाल ही में शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) ने राज कुंद्रा (Raj Kundra) और शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) पर शारीरिक और मानसिक रूप से शोषण करने का आरोप लगाया था.
कपल के लॉयर ने एक आधिकारिक बयान में कहा, 'शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) द्वारा शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और राज कुंद्रा (Raj Kundra) पर जितने भी आरोप लगाए गए हैं वो छूठे, फर्जी और आधारहीन हैं. इसका कोई प्रमाण भी नहीं है.'
सिर्फ गहना ने किया था खुलकर सपोर्ट
बता दें कि शिल्पा शेट्टी कुद्रा (Shilpa Shetty Kundra) के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) पर पोर्न फिल्में शूट करने और फिर एक एप्लिकेशन की मदद से उन्हें रिलीज किए जाने के आरोप लगे हैं. गंदी बात फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ (Gehna Vasisth) जहां शुरू से ही राज कुंद्रा (Raj Kundra) के सपोर्ट में रही हैं वहीं शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) और पूनम पांडे (Poonam Pandey) पूरे वक्त इस कपल के विरोध में बोलते रहे हैं.
जेल की हवा खाकर आ चुके हैं राज
इस केस में राज कुंद्रा पूरे 2 महीने तक जेल की हवा खा चुके हैं. 21 सितंबर, 2021 को उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था लेकिन ये मामला अभी भी कोर्ट में है. राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने वर्क फ्रंट से ब्रेक ले लिया था और काफी समय तक वह नजर नहीं आई थीं. लेकिन अब एक बार फिर से एक्ट्रेस पूरे फॉर्म में आ चुकी हैं.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




