एंटरटेनमेंट

बर्थडे पर शाहरुख खान ने वो काम किया जो पिछले 20 सालों तक नहीं किया, तोड़ दी दो दशक पुरानी परंपरा

Aaryan Puneet Dwivedi
3 Nov 2021 7:44 PM IST
बर्थडे पर शाहरुख खान ने वो काम किया जो पिछले 20 सालों तक नहीं किया, तोड़ दी दो दशक पुरानी परंपरा
x

Salman Khan Wishes 'Happy Birthday Mere Bhai Shah Rukh Khan'

शाहरुख खान इस बार अपने जन्मदिन में फैंस के विश को एक्सेप्ट करने के लिए मन्नत के बाहर नहीं आएं.

Shahrukh Khan Birthday: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का 2 नवंबर को 56वां जन्मदिन बीता. दुनियाभर में मौजूद उनके करोड़ों फैंस ने उनका जन्मदिन मनाया लेकिन अपने जन्मदिन के दिन शाहरुख खान न घर से बाहर निकले और न ही मन्नत के बाहर मौजूद हजारों की संख्या में फैंस का अभिवादन स्वीकार किया. 20 सालों में पहली बार ऐसा हुआ है कि शाहरुख अपने जन्मदिन में बाहर नहीं निकलें और न ही फैंस या किसी अन्य का बर्थडे विश का अभिवादन स्वीकारा है.

तोड़ दी 20 साल पुरानी परंपरा

दो दशकों से शाहरुख खान अपने जन्मदिन पर मन्नत (Mannat) के बाहर बालकनी में खड़े होकर हजारों की संख्या में मौजूद फैंस का अभिवादन स्वीकार करते थें. अपने चाहने वालों को शाहरुख अपनी स्टाइल में धन्यवाद ज्ञापित करते थें. सिग्नेचर पोज़ (Shah Rukh Khan Signature Pose) देते थें. लेकिन 2021 में अपने 56वे जन्मदिन के दिन उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं किया.


अपने जन्मदिन के दौरान फैंस का अभिवादन स्वीकारते शाहरुख खान


मायूस होकर लौटे फैन

शाहरुख के जन्मदिन के दो दिन पहले से ही फैन मन्नत के सामने डटे हुए थें. हजारों की संख्या में मौजूद फैंस को सम्हालने के लिए भारी पुलिस बल तैनात था. 2 नवंबर की रात के 12 बजे, फैंस ने Happy Birthday King Khan, Happy Birthday SRK, Happy Birthday Shah Rukh Khan, Happy Birthday Badshah कहना शुरू कर दिया. लेकिन शाहरुख नहीं आएं. 2 नवंबर का पूरा दिन निकल गया तो भी वे बाहर नहीं आएं और न ही कोई संदेशा उनके माध्यम से दिया गया. अंत में जाकर फैन मायूस होकर लौट गए.

क्यों बाहर नहीं आएं शाहरुख

दरअसल, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को हाल ही में कोर्ट से जमानत मिली है. मुंबई क्रूज ड्रग केस में NCB ने आर्यन खान को 2 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था. इसके बाद से वे जेल में ही थें. 28 दिनों बाद आर्यन खान को जमानत मिली थी. इसी के चलते शाहरुख खान काफी परेशान थें. माना जा रहा है यही वजह है कि शाहरुख खान न अपने जन्मदिन के दिन घर से बाहर निकलकर फैंस का अभिवादन स्वीकारा और ही उन्होंने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया.



भाईजान ने किया शाहरुख को बर्थडे विश

बताया जा रहा है कि आर्यन के जेल से जमानत मिलने के बाद से शाहरुख खान मन्नत से बाहर ही नहीं आएं हैं. उन्होंने ट्विटर या किसी सोशल मीडिया में भी किसी तरह का पोस्ट नहीं किया. इधर, बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने शाह रुख खान को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी है. सलमान ने ट्वीट कर लिखा, "आज अपने भाई का बर्थडे है, हैप्पी बर्थडे मेरे भाई."

सलमान और शाहरुख की दोस्ती दशकों पुरानी है. दोनों की दोस्ती के बीच में कुछ सालों पहले कुछ खटास जरूर आई थी, लेकिन अब वापस दोनों एक दूसरे के भाई जैसे हो गए हैं. सलमान शाहरुख की हर परिस्थिति में साथ देते हैं. आर्यन के जेल जाने के दौरान भी सलमान सबसे पहले सेलिब्रिटी थें, जो मन्नत गए थें.

नब्बे के दशक में, सलमान ने शाहरुख की 1998 की सुपरहिट फिल्म कुछ कुछ होता है में अतिथि भूमिका निभाई थी. सलमान ने शाहरुख की 1998 की फिल्म कुछ कुछ होता है में भी एक कैमियो किया था. शाहरुख ने भी सलमान की हर दिल जो प्यार करेगा में स्पेशल अपीयरेंस दी थी. शाहरुख खान और सलमान 1995 की प्रतिष्ठित फिल्म करण अर्जुन के सह-कलाकार हैं और 2002 की हम तुम्हारे हैं सनम में भी एक साथ दिखाई दिए. सलमान खान कथित तौर पर शाहरुख खान की आने वाली फिल्म पठान में एक कैमियो करेंगे.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story