
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- हजारों फैंस के सामने...
हजारों फैंस के सामने शाहरुख को आया गुस्सा, फेंक दिया फोन, जानिए वजह...
मुंबई. बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को इग्नोर करना मतलब सीधे तौर पर इंडस्ट्री से पंगा लेने जैसा है. पर OTT प्लेटफार्म Disney+ Hotstar ने जैसे शाहरुख से पंगा लेने की कसम खा रखी हो. डिज्नी प्लस हॉटस्टार के इग्नोरेंस से शाहरुख इतने नाराज हो गए कि उन्होंने हजारों फैंस के बीच उनके साथ खड़े अभिनेता राजेश जैस का फोन ही फेंक दिया.
दरअसल, शाहरुख खान (Shahrukh Khan) जल्द ही OTT प्लेटफार्म में एंट्री करने वाले हैं. लेकिन उनकी एंट्री किसी मूवी के साथ होगी या सीरीज के साथ ये अभी तक सस्पेंस है. डिज्नी प्लस हॉटस्टार की ओर से एक विज्ञापन शेयर किया गया है, जिसकी वजह से शाहरुख के फैंस की बेचैनी बढ़ गई है.
क्या है डिज्नी प्लस हॉटस्टार के विज्ञापन में
डिज्नी प्लस हॉटस्टार शाहरुख खान को लेकर 'सिवायएसआरके' (Siway SRK) नामक शीर्षक पर विज्ञापन बना रहा है. पहले की ही तरह एक और विज्ञापन ओटीटी प्लेटफार्म की तरफ से आया है. जिसमें किंग खान पिछले विज्ञापन की ही तरह अपने मन्नत (शाहरुख खान का घर) की बालकनी में खड़े हैं और हजारों फैंस का अभिवादन स्वीकार कर रहें हैं. उनके साथ अभिनेता राजेश जैस भी खड़े हुए हैं.
डिज्नी प्लस हॉटस्टार की तरफ से कॉल आया?
साथ में खड़े राजेश जैस से बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान पूछते हैं कि 'डिज्नी प्लस हॉटस्टार से कॉल आया?' इस पर जवाब मिलता है नहीं, फिर शाहरुख पूछते हैं कि 'तूने कॉल किया या नहीं', तो वो कहते हैं कि किया था लेकिन लगा नहीं. इसके बाद एक मैसेज की रिंग टोन बजती है और शाहरुख पूछते हैं 'मूवी या शो...' और इसके बाद वो अटेंशन नहीं मिलने पर चिढ़कर राजेश के हाथ से फोन नीचे फेंक देंते हैं.
Thanks bhaijaan. Ye bandhan abhi bhi pyaar ka bandhan hai. #SiwaySRK https://t.co/2Twqrlu68O
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 16, 2021
इससे पहले भी आ चुका है एक विज्ञापन
इससे पहले जो विज्ञापन (Siway SRK) आया था उसमें शाहरुख खान अपनी फैन फॉलोविंग को इंजॉय करते दिख रहे हैं और पूछते है कि इतने फैंस होंगे किसी, इस पर राजेश कहते हैं कि सर अभी तो नहीं लेकिन आगे का पता नहीं क्योंकि सारे एक्टर्स अब डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हैं लेकिन आप नहीं. इस विज्ञापन को सलमान खान समेत कई अभिनेताओं ने अपने ट्विटर हैंडल में शेयर किया था.
आखिर OTT प्लेटफार्म क्या भोकाल मचाने जा रहें हैं शाहरुख खान?
इन विज्ञापनों से यह तो तय है कि शाहरुख खान की Disney+ Hotstar OTT प्लेटफार्म में जोरदार और धमाकेदार एंट्री होने वाली है. लेकिन ये अभी तक सभी के लिए सस्पेंस है कि शाहरुख इस प्लेटफार्म में किस तरह की एंट्री करने जा रहें हैं. कोई सीरीज होगी या फिल्म, या फिर कोई शो. हांलाकि शाहरुख के फैंस उनके इस भोकाल का इंतजार बड़ी बेसबरी से कर रहें हैं. अब देखना यह है कि Disney+ Hotstar 'सिवाय शाहरुख' कब तक?
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.





