
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- ऐश्वर्या राय के पीछे...
ऐश्वर्या राय के पीछे कभी बैकस्टेज डांसर थे शाहिद कपूर, आज बाॅलीवुड फिल्मों के फेमस एक्टर

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने बीते दिनों अपना बर्थडे बड़े धूमधाम से सेलीब्रेट किया। इस दौरान शाहिद कपूर से जुड़े कई किस्से एवं कहानियां सुर्खियों में रहे। इसी दौरान शाहिद कपूर को लेकर एक वीडियो भी वायरल हुआ। जिसमें शाहिद ऐश्वर्या राय के पीछे बैकस्टेज पर डांस करते हुए नजर आए। दरअसल यह वीडियो फिल्म ताल का हैं। जिसमें ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) एवं अनिल कपूर एक गाने पर परफार्म करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें थोड़ी सी झलक शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की भी नजर आई हैं।
शाहिद इस सांग में ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के बेहद करीब नजर आते हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ। हालांकि इस वीडियो में शाहिद को पहचाना मुश्किल हैं। क्योंकि उनकी थोड़ी सी ही झलक दिखाई देती हैं। इस वीडियो को लेकर माना जा रहा है कि फिल्मों में बतौर अभिनेता इंट्री मारने से पहले शाहिद कपूर कई फिल्मों में बतौर स्टेज डांसर के रूप में काम किया।
शाहिद (Shahid Kapoor) ने महज 17 साल की उम्र में फिल्म इश्क विश्क से फिल्मों में डेब्यु किया। इस फिल्म के बाद वह इस फिल्म में वह एक काॅलेजी लड़के का किरदार प्ले करते हुए नजर आए। इस फिल्म के बाद शाहिद ने ढेर सारी फिल्मों में नजर आए। शाहिद की आखिरी फिल्म थी कबीर सिंह। जो सबसे सुपरहिट फिल्मों में से एक रही। इन दिनों शाहिद कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म जर्सी को लेकर सुर्खियों में हैं। माना जा रहा है कि शाहिद की यह फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज हो सकती हैं।
इस फिल्म में थे बैकस्टेज डांसर
ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की फिल्म का जो वीडियो वायरल हो रहा हैं वह साल 1999 में आई फिल्म ताल हैं। जिसमें कही आग लगे लग जावे गाने पर ऐश्वर्या परफार्म कर रही हैं। इसी गाने में ऐश्वर्या के साथ शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) बैकस्टेज डांसर के रूप में शामिल थे। गाने में एक जगह शाहिद का क्लाॅजअप शार्ट भी आता है। जिसमें शाहिद को साफ ऐश्वर्या राय के साथ देखा जा सकता है। अगर आपने शाहिद को अब तक बतौर स्टेजडांसर नहीं देखा है तो इस गाने को गौर से देखिए। इसमें आपको एक झलक शाहिद की नजर आएगी।
खड़े ट्रक से भिड़ी स्कार्पियों, एक ही परिवार 6 लोगों की मौत
पांच सालों के स्ट्रगल को यादकर रोई नोरा फतेही, कहा- उन लड़कियों को सोचकर...
जब दिव्या भारती पर बेहद गुस्सा हुए थे आमिर खान, करा दिया इस फिल्म से रिप्लेस




