
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- Shah Rukh Khan की...
Shah Rukh Khan की लाडली Suhana ने कैमरे के सामने दिए कमाल के पोज, तस्वीरें वायरल

बाॅलीवुड के किंग खान यानी कि शाहरूख खान (Shah Rukh Khan) की लाड़ली बिटिया अक्सर अपने ग्लैमरस लुक से सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी तस्वीरें एवं वीडियो अक्सर सोशल मीडिया में चर्चा का विषय रहते हैं। सुहाना (Suhana Khan) अपने स्टाइलि एवं लुक में कमाल की लगती हैं।
किंग खान की बेटी भले ही फिल्मों से दूर है, लेकिन उनकी पाॅपुलरटी किसी फिल्मी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। सुहाना (Suhana Khan) को सोशल मीडिया में मिलियन में लोग फालो करते हैं। वह अपनी खूबसूरत लुक से अक्सर अपने चहेतों को दिवाना बनाती रहती हैं। हाल ही में सुहाना ने कुछ ऐसी ही तस्वीरें शेयर की हैं। जिसकी खूब चर्चा हो रही हैं। तस्वीर में सुहाना खिड़की के पास खड़ी होकर कैमरे के सामने जर्बदस्त पोज दे रही हैं।
जो भी उनके लुक को देख रहा है उनकी जमकर तारीफ कर रहा हैं। उनकी हर तस्वीर पर लाखों लाइक्स मिलते हैं। तस्वीर में सुहाना (Suhana Khan) का लुक एवं स्टाइल कमाल का लग रहा हैं। उनकी इस तस्वीर को उनके ढेर सारे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। अनन्या पाण्डेय की मम्मी भावना पाण्डेय ने सुहाना की तस्वीर पर एक हार्ट शेप इमोजी शेयर की हैं। तो वहीं दूसरी तरफ अनन्या की कजन आलिया छिब्बर ने भी अपना रिएक्शन सुहाना की तस्वीर में दिया हैं।

बताते चले कि यह कोई पहली बार नहीं है जब सुहाना (Suhana Khan) ने अपने लुक्स से जमकर सुर्खियां बटोरी हो। इससे पहले भी वह कई बार अपने लुक एवं स्टाइल को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। सुहाना इन दिनों न्यूयाॅर्क में पढ़ाई कर रही हैं। वह बीते साल कोरोना के चलते अपने घर आ गई थी। इस दौरान वह सोशल मीडिया में खूब एक्टिव रही।
जहां उन्होंने अपने कई एक्सपीरियंस भी शेयर किए। सुहाना (Suhana Khan) उस समय सबसे ज्यादा सुर्खियों में आ गई जब उन्होंने कलर को लेकर अपने मन की बात एक पोस्ट के माध्यम से शेयर की थी। सुहाना की इस बात का ढेर सारे लोगों ने समर्थन किया था। बता दें कि सुहाना कई बार अपने कलर को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं। जिसके बाद उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी थी। फिलहाल एक बार फिर से सुहाना अपने लुक एवं स्टाइल से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं।




