एंटरटेनमेंट

सारा को तबला बजाना पड़ा महंगा, ट्रोलर्स बोले ड्रग्स लेने के बाद...

Manoj Shukla
3 March 2021 3:29 PM IST
सारा को तबला बजाना पड़ा महंगा, ट्रोलर्स बोले ड्रग्स लेने के बाद...
x
सारा अली खान (Sara Ali Khan) किसी न किसी वजह से सुर्खियों में जरूर बनी रहती हैं। कभी वह अपने शायराना अंदाज से लोगों को मनोरंजन करती हुई नजर आती हैं तो कभी अपने ग्लैमरस लुक से। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने तबला बजाने का एक वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया है।

सारा अली खान (Sara Ali Khan) किसी न किसी वजह से सुर्खियों में जरूर बनी रहती हैं। कभी वह अपने शायराना अंदाज से लोगों को मनोरंजन करती हुई नजर आती हैं तो कभी अपने ग्लैमरस लुक से। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने तबला बजाने का एक वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया है। जो तेजी से वायरल हो रहा हैं। लेकिन सारा (Sara Ali Khan) को तबला बजाना महंगा पड़ गया हैं। ट्रोलर्स उनके तबला बजाने के ढंग को लेकर जमकर ट्रोल करते हुए नजर आए। किसी ने लिखा कि ड्रग्स लेने के बाद....। तो किसी ने लिखा चरसी लग रही हो।

सोशल मीडिया यूजर ने इसी तरह कई भद्दे कमेंट करके सारा (Sara Ali Khan) को ट्रोल किया। बता दें कि सारा जल्द ही फिल्म अतरंगी रे में नजर आएगी। इस फिल्म में उनके साथ धनुष एवं अक्षय कुमार नजर आएंगे। अतरंगी रे फिल्म की शूटिंग का एक वीडियो बीते दिनों वायरल हुआ था। जिसमें सारा का शायराना अंदाज देखने को मिला था। इसी तरह सारा बीते दिनों मां के राजस्थान पहुंची थी। जहां उनके साथ उनकी मां अमृता सिंह भी थी। इस दौरान सारा ने राजस्थानी फूड का स्वाद लेते हुए की पिक सोशल मीडिया में फैंस के बीच शेयर की थी। जो तेजी से वायरल हुई थी। अब सारा एक बार फिर से अपने तबला बजाने को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।

सारा को तबला बजाना पड़ा महंगा, ट्रोलर्स बोले ड्रग्स लेने के बाद...

बताते चले कि सारा (Sara Ali Khan) साल 2020 में उस सबसे ज्यादा सुर्खियों में आ गई थी जब दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले से शुरू हुई जांच ड्रग्स एंगल की ओर बढ़ी। इस दौरान सारा अली खान सहित कई एक्ट्रेसों का नाम ड्रग्स मामले में जुड़ा। जिसके चलते जांच एजेंसियों ने बाॅलीवुड की कई एक्ट्रेसों को पूछताछ के लिए तलब किया था। जिसमें सारा का नाम भी शामिल था।

सारा (Sara Ali Khan) उस समय गोवा में थी। जहां से वह सीधे मुम्बई पहुंची थी और अगले दिन फिर एनसीबी आॅफिस पहुंचर अपना बयान दर्ज कराया था। जिसके बाद उन्हें ट्रोलर ने जमकर ट्रोल किया था। कई दिनों तक सारा मीडिया से बचती हुई नजर आई थी। हालांकि अब वह खुलकर मीडिया से मिलती-जुलती हुई नजर आती हैं।

ट्वीटर पर ट्रेंड हो रहा स्टाॅप टारगेटिंग अजय देवगन, जानिए क्या है मामला

Sunil Shetty के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यु फिल्म Tadap का पोस्टर जारी, अक्षय कुमार ने लिखी यह बात

Akshay की Atrangi Re तो अमिताभ की Jhund फिल्म की आई रिलीज डेट, इस दिन होगी रिलीज

Next Story