एंटरटेनमेंट

संजय लीला भंसाली हुए कोरोना के शिकार, बंद हुई गंगूबाई की शूटिंग

Manoj Shukla
9 March 2021 8:17 PM IST
संजय लीला भंसाली हुए कोरोना के शिकार, बंद हुई गंगूबाई की शूटिंग
x
Sanjay Leela Bhasali Corona Postive : कोरोना एक बार फिर से गति पकड़ने लगा हैं। इस वायरस की चपेट में कई लोग आ रहे हैं। वायरस के बढ़ते केसों को लेकर पूरी तरह से सतर्कता बरती जा रही हैं। अब हाल ही में खबर आ रही है कि फिल्म निर्माता एवं निर्देशक संजय लीला भंसाली कोरोना वायरस के शिकार हो गए हैं।

Sanjay Leela Bhasali Corona Postive : कोरोना एक बार फिर से गति पकड़ने लगा हैं। इस वायरस की चपेट में कई लोग आ रहे हैं। वायरस के बढ़ते केसों को लेकर पूरी तरह से सतर्कता बरती जा रही हैं। अब हाल ही में खबर आ रही है कि फिल्म निर्माता एवं निर्देशक संजय लीला भंसाली कोरोना वायरस के शिकार हो गए हैं। जिसके चलते वह खुद को क्वाॅरंटाइन कर लिए हैं। संजय लीला भंसाली के कोरोना पाॅजिटिव होने के चलते गंगूबाई फिल्म की चल रही शूटिंग बंद हो गई हैं। यह शूटिंग मुम्बई स्थित फिल्म सिटी में की जा रही थी।

बताते चले कि संजय लीला भंसाली स्टारर फिल्म गंगूबाई काठियाबाड़ी में आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। साथ ही अजय देवगन भी इस फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म के नाम को लेकर लोगों द्वारा आपत्तियां जताई जा रही हैं। खबर है कि लोग फिल्म का नाम बदले जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लिहाजा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया हैं। लोगों का कहना है कि काठियावाड़ी फिल्म के टाइटल से हटाया जाए। इससे उनके शहर की छवि खराब हो रही हैं।

नीतू सिंह ने कंफर्म किया रणवीर को हुआ कोरोना

आज ही सुबह-सुबह खबर आई कि रणवीर सिंह भी कोरोना वायरस के शिकार हुए हैं। लेकिन इस खबर की कुछ खास पुष्टि नहीं हो रही थी। यह बताया जा रहा था कि रणवीर का स्वास्थ्य ठीक नहीं हैं। लेकिन रणवीर की मां नीतू सिंह ने एक पोस्ट करते हुए यह साफ कर दिया है कि रणवीर कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। वह खुद को क्वाॅरेंटाइन कर लिए हैं। आगे वह लिखती है कि आप सभी के प्यार एवं सपोर्ट के लिए धन्यवाद। रणवीर ठीक हैं। वह जल्द ही स्वास्थ्य हो जाएंगे।

रणवीर कपूर आए कोविड-19 की चपेट में, अंकल रणधीर ने कहीं यह बात

Mumbai Saga एवं संदीप और पिंकी फरार मूवी एक ही दिन होगी रिलीज, जानिए रिलीज डेट

Jatt Naal Yaari एलबम सांग 15 मार्च को होगा रिलीज, पोस्टर में कुछ यूं नजर आई हिमांशी खुराना

Next Story