एंटरटेनमेंट

सलमान की भांजी एवं सनी देओल के बेटे एकसाथ करेंगे फिल्म में डेब्यु, सूरज बड़जात्या के बेटे करेंगे निर्देशित

Manoj Shukla
27 March 2021 2:04 AM IST
सलमान की भांजी एवं सनी देओल के बेटे एकसाथ करेंगे फिल्म में डेब्यु, सूरज बड़जात्या के बेटे करेंगे निर्देशित
x
बाॅलीवुड में अब तक कई स्टारकिड्स डेब्यु कर चुके हैं। तो कई अभी कतार में हैं। खबरों की माने तो सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल एवं सलमान की भांजी अलिजेह अग्निहोत्री एकसाथ फिल्मों में डेब्यु करने जा रहे हैं।

बाॅलीवुड में अब तक कई स्टारकिड्स डेब्यु कर चुके हैं। तो कई अभी कतार में हैं। खबरों की माने तो सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल एवं सलमान की भांजी अलिजेह अग्निहोत्री एकसाथ फिल्मों में डेब्यु करने जा रहे हैं। जबकि फिल्म को निर्देशित सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बड़जात्या करेंगे।

सलमान की भांजी एवं सनी देओल के बेटे एकसाथ करेंगे फिल्म में डेब्यु, सूरज बड़जात्या के बेटे करेंगे निर्देशित

तीन स्टारकिड्स का एकसाथ डेब्यु

रिपोर्ट्स की माने तो सलमान की भांजी अलिजेह अग्निहोत्री, सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर एवं सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बड़जात्या तीनों स्टारकिड्स एक ही फिल्म से डेब्यु करने जा रहे हैं। अलिजेह एवं राजवीर फिल्म में बतौर एक्टर जहां डेब्यु करेंगे तो वहीं अवनीश बड़जात्या निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखेंगे। उनकी यह पहली होगी। जिसे वह निर्देशित करेंगे। खबरों की माने तो यह फिल्म एक रोमेंटिक काॅमेडी फिल्म होगी। इस फिल्म मल्टी स्टारर होगी।

दबंग3 से लांचिंग की थी चर्चा

रिपोर्ट्स की माने तो दबंग 3 फिल्म के दौरान यह खबर आम थी कि अलिजेह दबंग3 के जरिए डेब्यु करने जा रही हैं। लेकिन बाद में एक करीबी सूत्र ने इसे महज अफवाह बताया। माना जा रहा था कि उस समय अलिजेह डेब्यु के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं थी। वह एक्टिंग एवं डांसिंग की क्लासेस ले रही थी। तो वहीं खबर यह भी है कि सलमान उनकी कला को बारीकी से माॅनीटरिंग कर रहे थे। वह अलिजेह को परफेक्ट लांच देना चाहते थे। लिहाजा वह एक अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश में थे।

Next Story