एंटरटेनमेंट

मैने प्यार किया फिल्म में सलमान की हिरोइन ने की थी भागकर शादी, अब पति को घुटनों पर बिठाया

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 12:04 PM IST
मैने प्यार किया फिल्म में सलमान की हिरोइन ने की थी भागकर शादी, अब पति को घुटनों पर बिठाया
x
मैने प्यार किया फिल्म में सलमान की हिरोइन ने की थी भागकर शादी, अब पति को घुटनों पर बिठाया मुम्बई। 90 के दशक में फिल्म मैने प्यार किया में सलमाल की हिरोइन

मैने प्यार किया फिल्म में सलमान की हिरोइन ने की थी भागकर शादी, अब पति को घुटनों पर बिठाया

मुम्बई। 90 के दशक में फिल्म मैने प्यार किया में सलमान की हिरोइन रही भाग्यश्री इन दिनों सुर्खियों में रहे हैं। भाग्यश्री इन दिनों सुर्खियों में किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि वह अपनी एक्टिविटी को लेकर हैं। भाग्यश्री ने बालीवुड में दो-चार फिल्मों में काम करने के बाद फिल्मी दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।

बीते दिनों उन्हें लेकर कुछ खबरें सामने आइ्र थी। खबर यह थी कि वह बेटे के कहने पर जल्द ही फिल्मी दुनिया में वापसी कर सकती हैं। अब वह किस फिल्म के जरिए दोबारा इंट्री लेने वाली हैं यह अभी सामने नहीं आया है। फिलहाल भाग्यश्री इन दिनों सोशल मीडिया में खासा एक्टिव हैं। जहां वह आए दिन तस्वीरें एवं वीडियो पोस्ट करती रहती हैं।

हाल ही में एक्ट्रेस ने एक तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर की है। जिसमें वह जोरदार ठुमके लगाते हुए नजर आ रही हैं। भाग्यश्री की ठुमके से उनके पति इतने प्रभावित हुए कि वह भी घुटनों के बल बैठकर डांस करते हुए नजर आए।

भाग्यश्री की यह तस्वीर सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही हैं। वायरल हो रही तस्वीर को लोगा खूब पसं कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो भाग्यश्री एवं उनके पति हिमालय बचपन के दोस्त है। ये दोनों एक ही स्कूल में एकसाथ पढ़ते थे। इसी बीच दोनों के बीच की नजदीकियां बढ़ी, लेकिन इनकी नजदीकियों से परिवार वाले खुश नहीं थे। लिहाजा दोनों ने घर से भागकर शादी की थी। फिलहाल दोनों अपने फैमिली लाइफ को इंज्वाय कर रहे हैं।

जब सलमान ने पूछा मेरी शादी कब होगी? तो पंडित जी ने दिया कुछ ऐसा जवाब की जानकर रह जायेंगे दंग….

बीते दिनों समुद्र बीच में आई थी नजर

एक्ट्रेस भाग्यश्री एवं पति हिमालय दोनों लोग बीते दिनों समुद्र बीच में इंज्वाॅय करते हुए नजर आए थे। इस दौरान की तस्वीरें भाग्यश्री ने सोशल मीडिया में शेयर की थी। जिसमें वह आंखों में चश्मा लगाए पति के साथ नजर आई। इस तस्वीर को उनके फैंस ने खूब पसंद किया था। फिलहाल वह सोशल मीडिया में जमकर एक्टिव हैं। जहां वह अपने आए दिन कुछ न कुछ पोस्ट करती करके लाइम लाइट में बनी रहती हैं।

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook | WhatsApp | Instagram | Twitter | Telegram | Google News

Next Story