एंटरटेनमेंट

Salman khan के टॉवेल की हुई नीलामी, जीने के है चार दिन गाने में यूज हुई टॉवेल इतने लाख में बिकी

Manoj Shukla
1 Sep 2021 5:12 PM GMT
Salman khan के टॉवेल की हुई नीलामी, जीने के है चार दिन गाने में यूज हुई टॉवेल इतने लाख में बिकी
x
फिल्म मुझसे शादी करोगी के एक गाने में सलमान द्वारा इस्तेमाल की गई टॉवेल की आज नीलामी हुई। जो लाखों रूपए में बिकी।

मुम्बई। सलमान खान (Salman khan) सुपरहिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी हर फिल्मों को फैंस खूब पसंद करते हैं। सलमान की दुनियाभर में जबदस्त फैंस फालोइंग हैं। सलमान की एक झलक पाने फैंस बेताब रहते हैं। वह अपने चहेते स्टार की हर छोटी-बड़ी बातों को जानने उत्सुक रहते हैं। तो हम आपको सलमान से जुड़ी एक ऐसी ही दिलचस्प बात बताने जा रहे है।

अगर आप सलमान खान (Salman khan) के फैंस हैं और उनकी फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म मुझसे शादी करोगी आपने जरूर देखी होगी। इस फिल्म के एक गाने में सलमान खान टॉवेल लेकर डांस करते हैं। गाना था 'जीने के हैं चार दिन। इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया था।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस गाने में सलमान (Salman khan) द्वारा यूज की गई टॉवेल की हाल ही में नीलामी की गई। जो आम टॉवेल के मुकाबले काफी ज्यादा कीमत में बिकी। रिपोर्ट की माने तो सलमान की यह टॉवेल 1 लाख 42 हजार रूपए में बिकी।

अब इस टॉवेल को किसने खरीदा फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई हैं। लेकिन खबर है कि इस टॉवेल को सलमान खान के किसी खास फैंस ने ही खरीदा है।

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब बॉलीवुड स्टार द्वारा इस्तेमाल की गई किसी चीज की इतनी बोली लगाई गई हो। इससे पहले भी कई सेलीब्रिटियों के द्वारा यूज किए गए सामानों को फैंस ने अच्छी कीमत देकर खरीदा हैं। बात करें फिल्म मुझसे शादी करोगी तो इस फिल्म में सलमान के अलावा अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा, अमरीश पुरी, राजपाल यादव जैसे सितारे नजर आए थे। फिल्म को डेविड धवन ने निर्देशित किया था। यह उस साल की सबसे सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। फिल्म के लगभग सभी गाने जबदस्त हिट हुए थे।

Next Story