
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- सलमान खान ने शेयर किया...
सलमान खान ने शेयर किया फरहान अख्तर की मूवी तूफान का टीजर, की तारीफ

फरहान अख्तर (Farhaan Akhter) की फिल्म तूफान (Toofan Movie) का टीजर आज रिलीज हुआ। टीजर में फरहान एक बाॅक्सर के रूप में नजर आ रहे हैं। सलमान (Salman Khan) ने फरहान की मूवी तूफान का टीजर अपने सोशल मीडिया एकाउंट ट्वीटर से शेयर किया। साथ ही फरहान की तारीफ भी की। सलमान खान ने टीजर को शेयर करते हुए लिखा कि बधाई हो फरहान, टीजर वेरी गुड।
Congratz farhan teaser looks good ...#Toofaan @FarOutAkhtar @excelmovies @J10Kassim @ritesh_sid pic.twitter.com/rKEkSbqRVW
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) March 12, 2021
सलमान द्वारा शेयर किया गया फिल्म तूफान के इस टीजर वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा हैं। साथ ही ढेर सारे फैंस इस वीडियो पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। बताते चले कि एक लम्बे समय बाद फिल्म तूफान के जरिए फरहान अख्तर नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह बाॅक्सर बनने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आएंगे। फिल्म में फरहान के कोच परेश रावल बनते हुए नजर आएंगे।
जिनका नाम मृणाल ठाकुर होगा। फिल्म तूफान के टीजर को बाॅलीवुड के कई सेलीब्रिटियों का प्यार मिल रहा हैं। खबरों की माने तो शाहरूख खान ने भी इस फिल्म के टीजर को पसंद किया है। उन्होंने फरहान को इस फिल्म के लिए बधाई दी। फिल्म का प्रीमियर 21 मई को ओटीटी प्लेटफार्म पर किया जाएगा। इस फिल्म को लेकर फरहान काफी दिनों से सुर्खियों में थे।
फिल्म से जुड़े कई पोस्टर इससे पहले भी सामने आ चुके हैं। खबरों की माने तो इस फिल्म के फरहान ने जमकर पसीना बहाया है। भाग मिल्खा भाग के बाद यह दूसरा मौका होगा जब फरहान इस तरह के धासू किरदार में नजर आएंगें। फिल्म तूफान सोशल मीडिया सहित अन्य प्लेटफार्म पर जमकर ट्रेंड कर रहा हैं। हर कोई फरहान की इस फिल्म की तारीफ कर रहा है।




