एंटरटेनमेंट

सलमान खान ने शेयर किया फिल्म राधे का पोस्टर, लिखा- ईद पर कमिटमेंट था तो..

Manoj Shukla
14 March 2021 6:12 PM IST
सलमान खान ने शेयर किया फिल्म राधे का पोस्टर, लिखा- ईद पर कमिटमेंट था तो..
x
सलमान खान (Salamn Khan) ने बीते दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म राधे की रिलीज  (Radhe Movie Release Date) डेट एनाउंस की। अब हाल ही में सुपरस्टार ने फिल्म राधे से जुड़ा एक पोस्टर शेयर किया हैं। जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा हैं।

सलमान खान (Salamn Khan) ने बीते दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म राधे की रिलीज (Radhe Movie Release Date) डेट एनाउंस की। अब हाल ही में सुपरस्टार ने फिल्म राधे से जुड़ा एक पोस्टर शेयर किया हैं। जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा हैं। वायरल हो फिल्म राधे के पोस्टर को शेयर करते हुए सलमान खान (Salman Khan) ने कैप्शन में लिखा कि ईद पर कमिटमेंट था, ईद पर ही आएंगे। क्योंकि मैंने जो एक बार कमिटमेंट कर दी फिर उससे पीछे नहीं हटता हूं।

Eid ka commitment tha, Eid par hi aayenge kyun ki ek baar jo maine.......#RadheOn13thMay #2MonthsToRadhe@bindasbhidu @DishPatani @RandeepHooda @PDdancing @SKFilmsOfficial @ZeeStudios_ @SohailKhan @atulreellife @ReelLifeProdn @ZeeMusicCompany pic.twitter.com/mvBxUJPSFp

— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) March 13, 2021

सलमान (Salman Khan) के इस पोस्ट को उनके फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं। हर कोई उनके इस पोस्ट को लाइक कर रहा हैं। बताते चले कि सलमान खान के साथ उनकी इस फिल्म में रणदीप हुड्डा, दिशा पटानी, जैकी श्राफ, जैकलीन जैसे सितारे नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर सलमान के फैंस काफी दिनों से एक्साइटेड थे। फिल्म राधे के रिलीज डेट का सभी को बेसब्री से इंतजार था।

सलमान (Salman Khan) ने बीते दिनों फिल्म रिलीज डेट की एनाउंसमेंट करके अपने फैंस की यह बेसब्री कम कर दी हैं। बताते चले कि फिल्म राधे 13 मई 2021 को सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी।

कोरोना की वजह से नहीं हो सकी रिलीज

सलमान (Salman Khan) की फिल्म राधे साल 2020 में ही रिलीज होनी थी। लेकिन कोरोना के चलते यह रिलीज नहीं हो सकी। इस फिल्म की रिलीज डेट कभी दीवाली तो कभी ईद होती रही। एक समय तो यह भी खबर आई कि फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज की जाएगी। जिससे सभी सिनेमाघर संचालक सख्ते में आ गए। उन्होंने सलमान को एक लेटर भी लिखा था।

सिनेमा संचालकों के इस लेटर को देखकर सलमान (Salman Khan) ने अश्वस्त किया था कि उनकी फिल्म सिनेमा हाल में ही रिलीज की जाएगी। साथ ही सलमान ने यह भी कमिटमेंट किया था कि वह इस फिल्म को ईद के मौके पर रिलीज करेंगे। लिहाजा सलमान ने 13 मई 2021 की डेट फिल्म राधे के लिए फिक्स कर ली है।

Next Story