एंटरटेनमेंट

रिलेशनशिप्स के लिए सबसे बुरी सलाह देते है सलमान खान, अरबाज ने हाल में किया खुलासा

Manoj Shukla
20 July 2021 9:19 AM GMT
रिलेशनशिप्स के लिए सबसे बुरी सलाह देते है सलमान खान, अरबाज ने हाल में किया खुलासा
x
सलमान खान (Salman Khan) हिट फिल्मों की गारंटी हैं। अब तक वह इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। सलमान के दुनियाभर में शानदार फैंस फालोइंग हैं।

सलमान खान (Salman Khan) हिट फिल्मों की गारंटी हैं। अब तक वह इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। सलमान के दुनियाभर में शानदार फैंस फालोइंग हैं। सलमान जहां बॉक्स ऑफिस पर राज करते हैं। तो वहीं लव लाइफ के मामले में उनका लक कुछ ठीक नहीं हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अरबाज ने भी सलमान खान को लेकर कहा था कि वह रिलेशनशिप्स के मामले में सबसे बुरी सलाह देते हैं।

रिलेशनशिप्स के लिए सबसे बुरी सलाह देते है सलमान खान, अरबाज ने हाल में किया खुलासा

बता दें कि सलमान खान (Salman Khan) आपस में चार-भाई बहन है। जिसमें सलमान, सोहेल, अरबाज एवं अर्पिता खान शामिल हैं। इन सभी की आपस में खूब जमती हैं। ये सभी एक-दूसरे को बेशुमार प्यार करते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान जब अरबाज से यह सवाल किया गया कि लव लाइफ के बारे में सबसे बुरी सलाह कौन देता हैं। तो उन्होंने सलमान का नाम लिया। आगे अरबाज कहते है कि अब मुझसे यह मत पूछना कि ऐसा क्यों!

अरबाज की लव लाइफ

अरबाज खान (Arbaaz Khan) एवं मलाइका अरोरा एक समय बॉलीवुड के पॉवर कपल माने जाते हैं। दोनों ने साल 1998 में शादी की थी। अरबाज एवं मलाइका की शादी लम्बे समय तक चली। दोनों को इस शादी से एक बेटा भी हैं। लेकिन साल 2017 में सालों की यह जोड़ी अलग हो गई। उस दौरान इन दोनों के फैंस काफी हैरान हुए थे। अब मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। तो वहीं अरबाज खान जार्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं।

बात करें सलमान (Salman Khan) के लव लाइफ की थी। तो उनका नाम बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसों के साथ जुड़ चुका हैं। लेकिन सलमान की बात कहीं नहीं बनी। आज सलमान 55 वर्ष के हो चुके हैं। बावजूद इसके उनसे शादी को लेकर अब भी सवाल किया जाता हैं। जिसका वह गोलमोल जवाब देते हुए नजर आते हैं।

Next Story