एंटरटेनमेंट

Salman Khan कोरोना की वैक्सीन लेने पहुंचे पहुंचे हाॅस्पिटल, ट्वीट कर किया कंफर्म

Manoj Shukla
25 March 2021 2:13 AM IST
Salman Khan कोरोना की वैक्सीन लेने पहुंचे पहुंचे हाॅस्पिटल, ट्वीट कर किया कंफर्म
x
कोरोना के केसों में आए दिन बढ़ोत्तरी हो रही हैं। तो वहीं दूसरी तरफ वैक्सीन लगने की प्रक्रिया शुरू हुई है। हाल ही में मोदी सरकार ने यह फैसला लिया है कि 1 अप्रैल 2021 से 45 साल के उपर वाले सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जानी हैं। वैक्सीन की पर्याप्त मात्रा देश में मौजूद हैं।

कोरोना के केसों में आए दिन बढ़ोत्तरी हो रही हैं। तो वहीं दूसरी तरफ वैक्सीन लगने की प्रक्रिया शुरू हुई है। हाल ही में मोदी सरकार ने यह फैसला लिया है कि 1 अप्रैल 2021 से 45 साल के उपर वाले सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जानी हैं। वैक्सीन की पर्याप्त मात्रा देश में मौजूद हैं। लिहाजा सभी लोग जल्द ही अपना रजिस्ट्रेशन कराएं और अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं।

Salman Khan कोरोना की वैक्सीन लेने पहुंचे पहुंचे हाॅस्पिटल, ट्वीट कर किया कंफर्म

अब तक वैक्सीन कई लोगों को लगाई जा चुकी हैं। इसी कड़ी में आज बाॅलीवुड के दबंग खान सलमान खान (Salman Khan) भी वैक्सीन की पहली डोज लेने मुम्बई स्थित कोकिलाबेन अस्पताल पहुंचे। जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुई। तस्वीर को लेकर माना जा रहा था कि हाॅस्पिटल सलमान कोरोना की वैक्सीन लेने पहुंचे हैं।

कयासों का दौर चल रही था कि थोड़ी ही देर में सलमान खान ने एक ट्वीट किया। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि मैंने वैक्सीन की अपनी पहली डोज ले ली है। तस्वीर में सलमान चेहरे में मास्क लगाए नजर आए। वह ग्रे टी-शर्ट एवं ब्लैक जींस के पैंट पहने हुए दिखे। इस दौरान सलमान किसी से बातचीत करने से बचते हुए नजर आए।

राधे फिल्म में आएंगे नजर

सलमान खान (Salman Khan) की अगली फिल्म राधे हैं। जो 13 मई 2021 को ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी। अभी फिल्म टीजर सामने नहीं आया है। लेकिन बीते दिनों सलमान ने एक ट्वीट करके यह कंफर्म किया हैं। सलमान (Salman Khan) ने लिखा कि मैंने जो आपसे कमिटमेंट की थी वह पूरी की। मेरी अगली फिल्म राधे ईद के मौके पर रिलीज होगी। बता दें कि इसी दिल जाॅन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते2 भी रिलीज होगी। ऐसे में दो फिल्मों का क्लैश से किसे फायदा होगा, किसे नुकसान यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

Next Story