
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- कटरीना कैफ संग सगाई को...
कटरीना कैफ संग सगाई को लेकर विक्की कौशल ने किया बड़ा खुलासा, पढ़ें...

कटरीना कैफ संग सगाई को लेकर विक्की कौशल ने किया बड़ा खुलासा, पढ़ें...
मुंबई. कुछ हफ़्तों पहले बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के सगाई (Engagement) की खबर मीडिया में चल पड़ी थी. जिसे अभिनेता विक्की कौशल ने महज एक अफवाह (Rumour) बताया है. उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने पूरे प्लान के बारे में बात की है.
एक्टर विक्की कौशल इन दिनों अपनी मूवी 'सरदार उधम' की सफलता को एन्जॉय कर रहें हैं. वे लगातार अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं. इस बीच उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात की है. विक्की कौशल से कटरीना कैफ (Vicky Kaushal Katrina Kaif Engagement) के साथ सगाई (रोका सेरेमनी) के संबंध में पूछा गया. अभिनेता ने कहा कि, 'यह खबर आपके दोस्तों द्वारा ही फैलाई गई है. मैं जल्द ही सगाई करूंगा, जब सही समय होगा तो उसका भी समय आएगा.'
सोशल मीडिया में खबर आई थी कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल की सगाई हो गई है
बता दें कुछ हफ़्तों पहले सोशल मीडिया में खबर आई थी कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल की सगाई हो गई है. इस दौरान उनकी कुछ पुरानी तस्वीरें भी वायरल हुई थी. जो महज एक अफवाह निकली.
रिलेशनशिप में हैं कटरीना कैफ - विक्की कौशल
कटरीना कैफ और विक्की कौशल लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं. लेकिन दोनों ने ही अपने इस रिश्ते की अभी तक पुष्टि नहीं की हैं. विक्की को अक्सर कटरीना के घर जाते देखा गया है. दोनों अक्सर साथ में समय व्यतीत करते हैं. शुक्रवार को भी कटरीना कैफ, विक्की कौशल की फिल्म 'सरदार उधम' की स्क्रीनिंग में शामिल हुई थी.
अभिनेत्री कटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में फिल्म का रिव्यु लिखते हुए स्टोरी शेयर की थी
स्क्रीनिंग के बाद कटरीना ने की तारीफ़
सरदार उधम फिल्म की स्क्रीनिंग में शुक्रवार को कटरीना कैफ शामिल हुई थी. इस दौरान कटरीना ने डायरेक्टर शूजित सरकार और कथित बॉयफ्रेंड विक्की कौशल की जमकर तारीफ़ की थी. इसके बाद अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में फिल्म का रिव्यु लिखते हुए स्टोरी शेयर की थी.
कटरीना कैफ ने 'सरदार उधम' से विक्की कौशल के पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'शूजित सरकार, क्या विजन है आपका, क्या सुंदर फिल्म थी, बहुत खूबसूरती से कहानी सुनाई. विक्की कौशल एक प्योर टैलेंट हैं. रॉ, ईमानदार और दिल तोड़ने वाली फिल्म.'
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




