एंटरटेनमेंट

MC Stan BIGG BOSS 16 WINNER ANNOUNCED: बिग बॉस के 16वें संस्करण के विजेता बनें रैपर एमसी स्टैन, घर ले गए ₹ 3180000 नकद और एक लक्ज़री कार

Neelam Dwivedi
13 Feb 2023 11:15 AM IST
Updated: 2023-02-13 05:54:55
BIGG BOSS 16 WINNER ANNOUNCED
x

BIGG BOSS 16 WINNER ANNOUNCED

BIGG BOSS 16 WINNER ANNOUNCED: रैपर एमसी स्टैन ने बिग बॉस के 16वें एडिशन का खिताब रविवार रात जीत लिया, शिव ठाकरे रनर अप रहें.

BIGG BOSS 16 WINNER ANNOUNCED: विवार रात बिग बॉस के 16वें एडिशन के विनर का ऐलान कर दिया गया है. रैपर एमसी स्टैन ने बिग बॉस का खिताब जीत लिया, शिव ठाकरे रनर अप रहें. यह सीजन लगभग 4 माह तक चला. विजेता को प्राइस के तौर पर एमसी स्टैन को ₹ 3180000 नकद और एक लक्ज़री कार मिली है.

बिग बॉस 16 के टॉप 3 फाइनलिस्ट में एमसी स्टैन के अलावा शिव ठाकरे और प्रियंका चहर चौधरी पहुंची हुई थी. लेकिन सबसे अधिक वोट एमसी स्टैन के पक्ष में गए. दूसरे नंबर पर शिव ठाकरे रहें जबकि प्रियंका चहर चौधरी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ. शो का फिनाले करीब 5 घंटे तक चला. भले ही प्रियंका बिग बॉस 16 का खिताब अपने नाम ना कर पाई हों, लेकिन सलमान ने कहा कि उनके लिए वो सच्ची विनर हैं.

Top 3 finalist of Bigg Boss 16

  1. एमसी स्टैन
  2. शिव ठाकरे
  3. प्रियंका चहर चौधरी

शालीन और अर्चना फिनाले में एलिमिनेट हुए

बिग बॉस शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट में शालीन भनोट और अर्चना गौतम भी थे. लेकिन फिनाले में शालीन और अर्चना एलीमिनेट हो गए. ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे प्रियंका की मौजूदगी के बावजूद ट्रॉफी के लिए एमसी स्टैन और शिव स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स थे.

फिनाले में 'किसी का भाई किसी की जान'' का गाना लॉन्च हुआ

शो के फिनाले पर सलमान खान (Salman Khan) ने अपनी अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान का गाना 'नइयो लगदा' लॉन्च किया. इस गाने में सलमान एक्ट्रेस पूजा के साथ स्क्रीन पर रोमांस करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने खास वैलेंटाइन डे के मौके पर इस गाने को रिलीज किया. इसी के साथ फिल्म का पहला गाना सामने आ गया। इस गाने को हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है.

Neelam Dwivedi

Neelam Dwivedi

Neelam Dwivedi is an experienced digital content editor in the field of journalism. She has been working with the Rewa Riyasat news portal since 2016, managing and editing news content in both Hindi and English. She covers a wide range of topics, including national and international news, politics, sports, technology, health, lifestyle, and social issues. Her work focuses on presenting clear, accurate, and easy-to-understand news for readers while staying updated with the latest trends in digital media.

    Next Story