
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- Deepika Padukone से...
Deepika Padukone से शादी करके बेहद खुश है रणवीर सिंह, वीडियो में कहा-और क्या मांगू...

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) एवं दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बाॅलीवुड के सबसे बेस्ट कपल में से एक हैं। रणवीर कई मौको पर पत्नी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की तारीफ करते हुए नजर आ चुके हैं। हाल ही में सोशल मीडिया में रणवीर सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं। जिसमें संजय लीला भंसाली, रणवीर सिंह एवं दीपिका पादुकोण दिखाई देते हैं। वीडियो में रणवीर सिंह सबसे पहले तो संजय लीला भंसाली की जमकर तारीफ करते हुए नजर आते हैं।
रणवीर कहते है कि आपने तो मेरी वाइफ से मुझे मिला दिया, मैं और आपसे क्या मांगू यार। जिस पर संजय लीला भंसाली मुस्कुराते हुए नजर आते हैं। आगे रणवीर (Ranveer Singh) कहते हैं कि और क्या मांगू उपरवाले से। मैं एक्टर बन गया। अपनी लीला, मस्तानी अपनी रानी से शादी कर ली। सच में मैं तो हीरो बन गया यार।
रणवीर (Ranveer Singh) का यह रोमेंटिक अंदाज देख दीपिका जहां बेहद प्रसन्न नजर आई हैं तो वहीं दूसरी ओर वह इमोशनल होती भी दिखी। रणवीर का यह अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया में रणवीर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है।
बता दें कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) एवं दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) पहली बार फिल्म रामलीला में एकसाथ नजर आए थे। इसके बाद बाजीराव मस्तानी, पद्मावत फिल्म में यह जोड़ी नजर आई। दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया। रणवीर एवं दीपिका (Deepika Padukone) की फिल्म 83 भी पूरी तरह से तैयार है। लेकिन कोरोना की वजह से अभी तक रिलीज नहीं हो सकी। माना जा रहा है। कि इस साल के अंत इस फिल्म को रिलीज किया जा सकता है।