एंटरटेनमेंट

Ranveer kapoor बहन के कपड़े चुराकर गर्लफ्रेंड को कर देते थे गिफ्ट, The Kapil Sharma show में Riddhima Kapoor ने किया खुलासा

Manoj Shukla
1 Sep 2021 4:12 PM GMT
Ranveer kapoor बहन के कपड़े चुराकर गर्लफ्रेंड को कर देते थे गिफ्ट, The Kapil Sharma show में Riddhima Kapoor ने किया खुलासा
x
मां नीतू कपूर के साथ रणवीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर जल्द ही शो द कपिल शर्मा शो में नजर आएगी। जहां उन्होंने रणवीर कपूर से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए।

मुम्बई। रणवीर कपूर (Ranveer kapoor) बचपन में बेहद शरारती थे। इसका जिक्र वह खुद एक कार्यक्रम में कर चुके हैं। अब हाल ही में बहन रिद्धिमा कपूर (Riddhima kapoor) ने रणवीर की एक बचपन की शरारत का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एक बार रणवीर की गर्लफ्रेंड उनके घर आई। तो उन्होंने देखा कि वह उनके कपड़े पहने हुए हैं। जिसे देखकर वह दंग रह गई।

दरअसल रणवीर कपूर (Riddhima kapoor) की बहन रिद्धिमा कपूर (Riddhima kapoor) व मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) जल्द ही द कपिल शर्मा शो में नजर आने वाली हैं। जिसका एक प्रोमो वीडियो हाल ही में रिलीज किया गया है। प्रोमो वीडियो में रिद्धिमा कपूर एवं नीतू कपूर धमाकेदार एंट्री मारते हुए नजर आती हैं। शो में पहुंचने के बाद वह भाई रणवीर कपूर की एक बचपन की शरारत का जबदस्त किस्सा सुनाती हैं। जिसे सुनकर मां शॉक्ड हो जाती हैं।

रिद्धिमा कपूर द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma show ) में बताती है कि रणवीर बचपन में बेहद शरारती थी। वह उनके कपड़े चुराकर अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर दिया करते थे। रिद्धिमा (Riddhima kapoor) बताती है कि एक बार मेरे कुछ कपड़े नहीं मिल रहे थे। जब मैंने उन कपड़ों के बारे में भाई रणवीर से पूछा तो उन्होंने कहा कि मुझे जानकारी नहीं हैं। एक दिन रणवीर की गर्लफ्रेंड घर आई। उसने जो कपड़े पहन रखे थे। उसे मैं देखकर दंग रह गई। रिद्धिमा बताती है कि रणवीर की गर्लफ्रेंड वही कपड़े पहने थे जो मेरे गुम हो गए थे।

बता दें कि रणवीर (Ranveer kapoor) इसी तरह कुछ हरकत एक बार स्कूल लाइफ में भी कर चुके हैं। दअरसल एक कार्यक्रम के दौरान रणवीर ने बताया था कि जब वह 8 साल के थे और सेकण्ड स्टैंडर्ड में थे तब उन्हें एक अंग्रेजी टीचर से प्यार हो गया था। रणवीर ने बताया कि उनकी स्कूल की सभी टीचर्स साड़ियां पहनकर आती थी। लेकिन इंग्लिश की उनकी जो टीचर थी वह स्कर्ट पहनकर आया करती थी। वह उनकी फेवरेट टीचर थी। एक दिन जब वह स्कूल की बेंच में बैठे हुए थे तब टेबिल के नीचे से वह उनके पैरों को देखकर रहे थे। तभी टीचर की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने मेरी इस हरकत के लिए जमकर डांट लगाई। मेरी इस शरारत के चलते मेरी मां को स्कूल बुला लिया गया था। मेरी वजह मां को भी स्कूल में शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी।

रणवीर कपूर (Ranveer kapoor) के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अब तक बॉलीवुड में ढेर सारी फिल्में कर चुके हैं। उनकी आने वाली फिल्म ब्रम्हास्त्र हैं। जिसमें उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट नजर आएगी। आलिया एवं रणवीर के अलावा इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी, मौनी राय जैसे सितारे नजर आएंगे।

Next Story