
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- Ranveer Kapoor ने...
Ranveer Kapoor ने विदेश में कर दी यह बड़ी शरारत, डर के मारे दादी के गोंद में गए थे छिप

रणवीर कपूर (Ranveer Kapoor) अक्सर अपनी एक्टिविटी को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी वह अपनी फिल्मों को लेकर लाइम लाइट में रहते हैं तो कभी वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर। हाल ही में रणवीर कपूर (Ranveer Kapoor) के बचपन का एक किस्सा सुर्खियों में हैं। जिसे खुद उनकी मां नीतू कपूर ने सुपर डांसर 4 के सेट पर शेयर किया। नीतू की माने तो रणवीर कपूर (Ranveer Kapoor) बचपन में बेहद शरारती थे। जब वह न्यूयाॅर्क में रह रही थी तो वहां पर रणवीर ने एक ऐसी ही शरारत कर दी थी। जिससे बाद में वह बुरी तरह से डर गए थे। वह जाकर दादी की गोंद में जा छिपे थे।
नीतू ने बताया कि जब हम न्यूयाॅर्क में रह रहे थे। तो रणवीर ने वहां ऐसी शरारत कर दी थी कि देखते ही देखते कई फायर बिग्रेड सायरन बजाते हुए बिल्डिंग के समीप जा पहुंची। जिससे रणवीर (Ranveer Kapoor) डर के मारे दादी की गोंद में जा छिपे। रणवीर ने दादी को कहा कि किसी को बताना नहीं कि मैं यहां हूं। नीतू की माने तो समीप ही लगे फायर अलार्म को रणवीर ने देखा। जिससे उनके मन में यह विचार आया कि इसे बजाकर देखता हूं क्या होता है। मन में विचार आया और रणवीर यह शरारत करने में पीछे नहीं रहे। वह कुछ ही समय में उस अलार्म को बजा दिया। इसके बाद जो हुआ सभी के होश उड़ गए।
बताते चले कि इन दिनों नीतू कपूर सुपर डांस 4 शो में पहुंची थी। जहां उन्होंने शो के जजों के साथ न सिर्फ डांस किया बल्कि पुरानी यादों को भी शेयर किया। रियालिटी शो के अलावा नीतू कपूर फिल्म जुग जुग जियो में नजर आएगी। इस फिल्म में नीतू के अलावा अनिल कपूर, वरूण धवन नजर आएंगे। फिल्म के अलावा नीतू सोशल मीडिया में भी एक्टिव रहती हैं। जहां वह पुराने पलों को अपने फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं। फिलहाल नीतू कपूर इन दिनों सुपर डांस को लेकर सुर्खियों में हैं।