
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- 'बचपन का प्यार' गाना...
'बचपन का प्यार' गाना गाकर फिर सुर्खियों में आई रानू मण्डल, कभी 'एक प्यार का नगमा' गाने से बनी थी सोशल मीडिया सेंसेशन

मुम्बई। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के रहने वाले सहदेव इन दिनों सोशल मीडिया सेंसेशन बने हुए हैं। उनका हाल ही में बचपन का प्यार गाना सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ। जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गए। वह रातोंरात स्टार बन गए। बाॅलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह ने इस गाने को रिकार्ड किया। कई लोगों ने गाने में रील बनाए। यह गाना सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर खूब वायरल हुआ। बाॅलीवुड सहित तमाम हस्तियों ने सहदेव के गाने को खूब पसंद किया और इसमें वीडियो बनाया। इस दौरान सहदेव इंडियन आइडल, डांस इंडिया डांस सहित कई प्लेटफार्म पर नजर आए। अब हाल ही में रानू मण्डल भी सहदेव के गाने को गाती हुई नजर आई। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ।
लम्बे समय बाद सुर्खियों में रानू
रानू मण्डल भी सहदेव की तरह साल 2019 में 'एक प्यार का नगमा है गाने को गाकर रातों रात सोशल मीडिया सेंशन बनी। जिसके बाद वह लम्बे समय तक सुर्खियों में रही। रानू कई प्लेटफार्म में नजर आई। यहां तक कि बाॅलीवुड एक्टर सिंगर हिमेश रेशमिया ने उनकी आवाज में कई गाने भी रिकार्ड किए। लेकिन लम्बे समय से वह गायब थी। रानू क्या कर रही थी फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं हैं। लेकिन एक बार फिर से वह सुर्खियों में छाई हुई है। इस बार उन्होंने सहदेव के गाने 'बचपन का प्यार' को गाया है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
सहदेव हुए सम्मानित
बचपन का प्यार गाने को लेकर सहदेव को खूब पाॅपुलरिटी मिली। बाॅलीवुड रैपर बादशाह को उनका यह गाना खूब पसंद आया। जिसके बाद उन्होंने सीधे सहदेव को चंडीगढ़ बुला लिया। जहां उन्होंने इस गाने को रिकार्ड करवाया। सहदेव का यह गाना यूट्यूब पर जमकर ट्रेंड किया। सहदेव को इस गाने के लिए तरह-तरह से सम्मानित किया गया।




