
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- Rani Mukherji ने...
Rani Mukherji ने बर्थडे पर फैंस को दिया तोहफा, MrsChatterjeeVsNorway फिल्म में आएंगी नजर

रानी मुखर्जी (Rani Mukherji) आज अपना 43वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं। अपने बर्थडे पर रानी ने फैंस को खास तोहफा दिया हैं। वह जल्द ही एक नई फिल्म में नजर आने वाली हैं। जिसकी जानकारी फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने एक पोस्ट शेयर करती हुए दी हैं। तरण आदर्श के पोस्ट की माने तो रानी जल्द ही फिल्म MrsChatterjeeVsNorway में नजर आएगी।
इस फिल्म को निर्देशित असीमा छिब्बर कर रही हैं। जबकि यह फिल्म जी स्टूडियों एवं Emmay के बैनर तले तैयार की जाएगी। फिल्म को प्रोड्यूस निखिल आडवाणी, मधु भोजवानी एवं मोनिसा आडवाणी करेगी।
बता दें कि बीते दिनों यह खबर सामने आई थी कि रानी मुखर्जी (Rani Mukherji) अपने बर्थडे पर मर्दानी 3 फिल्म की घोषणा कर सकती हैं। लेकिन हुआ इसके बिल्कुल उलट। क्यों कि रानी अब मर्दानी 3 में नहीं बल्कि MrsChatterjeeVsNorway फिल्म में नजर आने वाली हैं। बता दें कि रानी मुखर्जी बाॅलीवुड की पाॅपुलर अभिनेत्री में से एक हैं।
वह अब तक बाॅलीवुड में कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। रानी की पहली फिल्म थी गुलाम। जिसमें वह आमिर खान के अपोजिट नजर आई थी। इसके बाद रानी मुखर्जी ने बाॅलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी। रानी अब 43 साल की हो चुकी हैं। रानी मुखर्जी ने आदित्य चोपड़ा से शादी की हैं। इस शादी से उन्हें बच्ची हैं।
रानी ज्यादातर फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। साल 2019 में उनकी मर्दानी 2 फिल्म रिलीज हुई थी। जो सुपरहिट साबित हुई थी। जिसे लेकर यह कयास लगाया जा रहा था कि रानी जल्द ही मर्दानी 3 फिल्म लेकर आ सकती हैं। लेकिन अब वह MrsChatterjeeVsNorway फिल्म में नजर आएगी। जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी।




