
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- समंदर किनारे कुछ यूं...
समंदर किनारे कुछ यूं आराम फरमाती नजर आई Priyanka Chopra, पति निज जोनस भी आए नजर
.jpg)
भारत सहित विदेशों में अपने अभिनय का जलवा बिखरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया में आए दिन एक्टिव रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया में एक तस्वीर शेयर की हैं। तस्वीर में वह समंदर किनारे चिल करती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीर में प्रियंका (Priyanka Chopra) के पति निक जोनस भी नजर आ रहे हैं।
प्रियंका (Priyanka Chopra) जहां आराम फरमा रही है तो वहीं पति निक जोनस सर्फिंग इक्वपमेंट चेक करते हुए नजर आ रहे हैं। प्रियंका द्वारा तकरीबन एक घंटे पहले शेयर की गई तस्वीर में अब तक 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। तो वही हजारों कमेंट की भरमार हो रही हैं। बताते चले कि प्रियंका अक्सर अपनी एक्टिविटी से सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीते दिनों अपनी एक बुक को लेकर खूब सुर्खियों में रही। जिसे प्रियंका ने खुद लिखा। प्रियंका ने इस बुक में अपनी जीवन की ढेर सारी बातों का उल्लेख किया था।
प्रियंका (Priyanka Chopra) ने बुक में बताया था जब कि विदेश में रहती थी तो एक बार उन्होंने अपने ब्वाॅयफ्रेंड को एक आलमारी में बंद कर दिया था। जिस पर उनकी अंटी ने उन्हें पकड़ लिया था। जिसकी शिकायत उन्होंने पैरेट्स से कर दी थी। उसके बाद उन्हें विदेश से घर आना पड़ा था। यहां आने के बाद भी उन्हें एक बार कुछ लड़के उनके पहनावे को लेकर कमेंट कर दिए थे।
जिस पर उनके पापा ने सख्ती बरतते हुए उनका खिड़की में खड़े होना बंद कर दिया था। प्रियंका ने यह भी बताया था कि वह अपने पापा के काफी करीब थी। उन्हें वह आज भी बहुत मिस करती है। फिलहाल प्रियंका अपनी एक पोस्ट को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।