
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- प्रियंका चोपड़ा एवं निक...
प्रियंका चोपड़ा एवं निक जोनस ने वीडियो के माध्यम से फैंस के बीच शेयर की गुड न्यूज, जानिए क्या है माजरा

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। जिसे खुद एक्ट्रेस ने शेयर किया हैं। इस वीडियो में प्रियंका काफी एक्साइटेड एवं हैप्पी नजर आ रही हैं। वीडियो में उनके पति निक जोनस भी नजर आ रहे हैं। वीडियों में एक्ट्रेस कहती है कि वह ऑस्कर नाॅमिनेशन का ऐलान करेंगी। इस खबर के सामने आते ही निक एवं प्रियंका के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है।
क्यूट एक्सप्रेशन देती नजर आई प्रियंका
वायरल हो रहे वीडियो में प्रियंका काफी क्यूट एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं। वीडियो में वह कहती है कि मैं ऑस्कर नाॅमिनेशन की घोषणा करने जा रही हूं। तो आगे निक कहते है कि आखिर तुमने सबको बता ही दिया। आगे प्रियंका कैप्शन में लिखती है कि हेलो एकेडमी कोई चांस है कि मैं अकेले ही ऑस्कर नाॅमिनेशन की घोषणा कर सकूं। फिर वह लिखती है कि मैं मजाक कर रही हूं। मैं निक से बहुत प्यार करती हूं। निक एवं प्रियंका का यह वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।
फरवरी की बजाय अप्रैल होगा ऑस्कर
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस बार ऑस्कर नाॅमिनेशन देरी से हो रहा हैं। यह हर वर्ष फरवरी महीने में होता आया हैं। लेकिन कोविड-19 की वजह से इस बार इसमें देरी हो रही हैं। इस साल ऑस्कर नाॅमिनेशन 26 अप्रैल से हो रहा है। बताते चले कि प्रियंका चोपड़ा ने बाॅलीवुड से लेकर हाॅवीवुड तक अपने अभिनय का जलवा बिखेरा हैं। प्रियंका अक्सर सोशल मीडिया में एक्टिव रहती हैं। जहां वह पति के साथ अपने एक्टिविटी आदि की तस्वीरें शेयर करती रही हैं। हाल ही में ऑस्कर नामिनेशन को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने जो वीडियो शेयर किया है। वह जमकर सुर्खियां बटोर रहा हैं। प्रियंका के ढेर सारे फैंस इसमें अपना रिएक्शन दे रहे हैं।