एंटरटेनमेंट

Parineeti Chopra बैडमिंटन चैम्पियन Saina Nehwal का किरदार निभाकर है बेहद रोमांचित, शेयर की एक जैसी लुक की तस्वीर

Manoj Shukla
18 March 2021 5:18 PM IST
Parineeti Chopra बैडमिंटन चैम्पियन Saina Nehwal का किरदार निभाकर है बेहद रोमांचित, शेयर की एक जैसी लुक की तस्वीर
x
परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) जल्द ही बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल (Saina Nehwal) की बायोपिक फिल्म साइना में नजर आएंगी। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया में एक तस्वीर शेयर की हैं। जिसमें वह साइना जैसी नजर आ रही हैं। तस्वीर में एक तरफ बैडमिंटन चैम्पियन स्टार साइना नेहवाल बैठी हैं तो दूसरी तरफ परिणीति चोपड़ा। तस्वीर में परिणीति चोपड़ा का लुक साइना से काफी मैच कर रहा हैं।

परिणीति (Parineeti Chopra) की इस तस्वीर को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए परिणीति ने लिखा कि मैं बेहद रोमंचित हूं। एक एक्टर के रूप में मुझे बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल की जीवनी पर काम करके। मैं यह रोल करने में सक्षम होने के लिए काफी रोमांचित हूं। बता दें कि फिल्म साइना का बीते दिनों टीजर जारी किया गया था। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था।

टीजर में साइना (Saina Nehwal) के किरदार में परिणीति (Parineeti Chopra) काफी जम रही थी। लोगों ने उनके इस लुक की काफी तारीफ की। फिल्म साइना 26 मार्च को सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी। जो पूरी तरह से बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल की जीवनी पर आधारित हैं। बताते चले कि बीते 17 मार्च 2021 को साइना का बर्थडे था। उन्होंने 17 मार्च को अपना 31वां जन्मदिन सेलीब्रेट किया।

साइना (Saina Nehwal) का जन्म 17 मार्च 1990 को हरियाणा के हिसार में हुआ था। पिता के ट्रांसफर हो जाने के बाद वह हैदराबाद आ गई। खबरों की माने तो साइना अपनी मां के सपनों को आगे बढ़ाना चाहती थी। उनकी मां स्टेट लेवल की बैडमिंटन स्टार रह चुकी थी। साइना को अब तक पद्मश्री, पद्विभूषण, राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन अवार्ड से नवाजा जा चुका हैं।

जब अमृता सिंह से तलाक के बदले सैफ अली खान को 5 करोड़ देते-देते हालत हो गई थी खराब, कहा था मैं कोई शाहरूख नहीं...

Rekha जब बहाना बनाहर शूटिंग के सेट से हो जाया करती थी गायब, जानिए क्या थी वजह

टीवी के पाॅपुलर शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में नजर आ सकती है शेफाली जारीवाला!

Next Story