एंटरटेनमेंट

जन्माष्टमी 2021 के मौके पर कंगना रनौत, अमिताभ बच्चन व अर्जुन रामपाल सहित इन सितारों ने दी फैंस को बधाई

Manoj Shukla
30 Aug 2021 3:02 PM GMT
On the occasion of Janmashtami 2021, these stars including Kangana Ranaut, Amitabh Bachchan and Arjun Rampal congratulated the fans
x
देशभर में आज जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा हैं। यह पर्व बॉलीवुड सेलीब्रिटियों के लिए भी बेहद खास हैं। इस मौके पर कई सेलीब्रिटियों ने कृष्ण जन्माष्टमी की सभी को बधाई दी है।

मुम्बई। कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtmi 2021) की आज देशभर में धूम हैं। इस दिन कई कृष्ण भक्त व्रत हैं, वह कान्हा की विधि-विधान से आराधना कर रहे हैं। मंगल गीत व भजन गा रहे हैं। कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की धूम राधा-कृष्ण मंदिरों में साफ देखी जा सकती हैं। यहां मनमोहक झांकियां सजी हुई है। कृष्ण के जन्मोत्सव के नारे लगाए जा रहे हैं। कृष्ण मंदिर भक्ति रस में डूबी हुई है। इसी बीच बॉलीवुड सेलेब्स इस पर्व को अपने-अपने तरीके से इंज्वॉय कर रहे हैं और अपने फैंस को इस पर्व की बधाई दे रहे हैं।

इन्होंने दी बधाई

कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtmi 2021) पर्व के मौके पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें भगवान कृष्ण की मनमोहक तस्वीर हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा कि जन्माष्टमी की अनेक शुभकामनाएं। बिग बी द्वारा शेयर की गई यह तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही हैं। जिस सुपरस्टार ढेर सारे फैंस उन्हें इस पर्व की बधाई दे रहे हैं।

कंगना रनौत

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया में खासा एक्टिव रहती हैं। जो हर मुद्दे पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं। ऐसे में जब देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही हो तो भला कंगना रनौत इस पर्व की बधाई देने में पीछे कैसे रह सकती हैं। उन्होंने भी एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को बधाई दी, साथ ही उन्होंने लिखा कि इस पावन पर्व के मौके पर मुझे श्रीनाथ के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आगे एक्ट्रेस जयश्री कृष्ण लिखती हैं।

अर्जुन रामपाल

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने भी कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर एक तस्वीर शेयर कर फैंस को बधाई दी। अर्जुन ने लिखा कि भगवान कृष्ण आप सभी की चिंताओं को दूर करके आपको शांति व खुशी प्रदान करें।

इन सितारों के अलावा बॉलीवुड के कई सितारों ने कृष्ण जन्माष्टमी पावन पर्व की अपने फैंस को बधाई दी। बता दें कि आज देशभर में इस पर्व की धूम हैं। जहां कई जगह मटकी फोड़ प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। जिसमें कृष्ण भक्त ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Next Story