
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- Nora Fatehi का नन्हें...
Nora Fatehi का नन्हें फैंस ने कुछ ऐसे किया स्वागत कि झूम उठी एक्ट्रेस, कहा- ओ माई गाॅड

नोरा फतेही (Nora fatehi) बाॅलीवुड की सबसे पाॅपुलर डांसिंग स्टार हैं। वह अब तक कई हिट गानों में परफार्म कर चुकी हैं। लिहाजा अब ज्यादातर फैंस नोरा को इसी नाम से पुकारते हैं। हाल ही में नोरा का एक वीडियो सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा हैं। वायरल हो रहे वीडियो में नोरा फतेही के ढेर सारे नन्हें फैंस नजर आ रहे हैं। जो नोरा को देखते ही दिलबर सांग पर डांस करने लगते हैं। एक्ट्रेस यह सब देखकर खुशी से झूम उठती हैं। नन्हें फैंस का उनके प्रति ये प्यार देखकर उनकी जुबान से सहस ही निकल पड़ता है ओ माई गाॅड।
इस वीडियो को खुद नोरा (Nora fatehi) ने अपने इस्ताग्राम एकाउंट से शेयर किया हैं। जिसमें एक शख्स यह कहते हुए नजर आते हैं कि नोरा का आज हम स्वागत करने वाले हैं। क्योंकि उनका दिलबर सांग 1 बीलियन व्यूज क्राॅस कर चुका हैं। आगे नोरा की इंट्री होती है। नोरा को देखते ही फैंस जमकर डांस करते हैं। जिससे नोरा फूली नहीं समाती हैं। वीडियो आगे नोरा के फैंस केक काटकर भी उनका स्वागत करते हैं। नोरा के इस वीडियो को अब तक 18 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। तो वहीं कमेंट की बौछार हो रही हैं। हर कोई नोरा के प्रति फैंस की इस दीवानी को बेहद पसंद कर रहा हैं।
बताते चले कि नोरा (Nora fatehi) सोशल मीडिया में सबसे ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वह अपनी हर एक्टिवी से अपने फैंस को रूबरू कराती रहती हैं। वह आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीर शेयर करती रहती हैं। इस वीडियो में भी नोरा काफी खूबसूरत लग रही हैं। तो नहीं नोरा के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनका गाना छोड़ देंगे रिलीज हुआ था। जिसे जमकर व्यूज मिले थे और लोगों ने पसंद किया था। इससे पहले नोरा गुरू रंधावा के साथ भी एलबम सांग में नजर आ चुकी हैं। इन सबके अलावा नोरा अपने एक इंटरव्यू को लेकर जमकर सुर्खियों में रही थी। यह इंटरव्यू उन्होंने दुबई के एक यूट्यूबर को दिया था।
जिसमें वह अपने स्ट्रगल के दिनों की यादों के ताजा किया। इस दौरान नोरा के आंखों से आंसू छलक पड़े जब उन्होंने अपनी आप बीती बताई। नोरा ने कहा कि जिस तरह के संघर्ष उन्होंने किया ऐसा ज्यादातर लड़कियां करती हैं। जो जीत उन्हीं की होती है जो इन संघर्ष से हार नहीं मानती है और अपने कदम आगे बढ़ाती रहती हैं। बता दें कि नोरा ने अपनी लाइफ में जमकर संघर्ष किया हैं। वह कभी हार नहीं मानी। शायद यही वजह रही कि आज वह इस मुकाम पर हैं।
शादी के लिए लड़की की तलाश में है सिंगर Mika Singh, कभी इस वजह से कर चुके है ब्रेकअप
Saif Ali Khan एवं कमल हसन सहित इन बाॅलीवुड सेलेब्स ने लगवाया कोरोना वैक्सीन का टीका, वीडियो वायरल