एंटरटेनमेंट

टेलीकाॅलर से लेकर लाॅटरी बेचने तक का काम कर चुकी है Nora Fatehi, जानिए एक्ट्रेस से जुड़ी दिलचस्प बातें

Manoj Shukla
20 Aug 2021 4:42 PM GMT
Nora Fatehi has worked from telecaller to selling lottery, know interesting things related to the actress
x
बेहतरीन डांस मूव्स से बाॅलीवुड में आग लगाने वाली नोरा फतेही कभी टेलीकाॅलर तो कभी लाॅटरी टिकट बेंचने तक का काम कर चुकी हैं।

मुम्बई। नोरा फतेही (Nora Fatehi) आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। इंटरनेट पर अपनी खूबसूरत तस्वीरों एवं शानदार डांस मूव्स से वह आए दिन छाई रहती हैं। बाॅलीवुड उन्होंने खुद को स्थापित अपने टैलेंट के दम पर किया। हाल ही में नोरा फिल्म भुज प्राइड आॅफ इंडिया में नजर आई। लेकिन नोरा का यह सफर इतना आसान नहीं था। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से आज यह मुकाम हासिल किया हैं। कई इंटरव्यू में नोरा इस बात का जिक्र कर चुकी है जब वह भारत आई थी तो उनके पास महज 5 हजार रूपए थे। इस दौरान वह कई बार रिजेक्शन का सामना की। लेकिन वह कभी हार नहीं मानी। ऐसे में चलिए जानते हैं बाॅलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।


इन जगह किया काम

नोरा फतेही (Nora Fatehi) मूलतः कनाडा के मोरक्कों शहर की हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि पेट पालने के लिए कभी वह काॅफी शाॅप में काम किया करती थी। इसके बाद उन्होंने टेलीकाॅलर के रूप में भी काम किया। जब यहां से उनकी जाॅब छूट गई तो वह लाॅटरी टिकट बेचने को भी काम किया करती थी।

बेहद टैलेंट हैं नोरा

नोरा फतेही (Nora Fatehi) शानदार डांस के अलावा मार्शल आर्ट में भी ट्रेंड हैं। उन्हें क्रिकेट से काफी लगाव हैं। वह क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर एवं युवराज सिंह की फैन हैं। नोरा ने भारत आने के बाद काफी संघर्ष किया। नोरा के करियर को उड़ाव बिग बाॅस शो में आने के बाद मिली।

इन नामों से फेमस है नोरा

नोरा फतेही (Nora Fatehi) आज बाॅलीवुड इंडस्ट्री की सफल सितारों में शामिल हैं। आज उनके पास काम की कमी नहीं हैं। नोरा अब तक कई एलबम, फिल्म एवं रियालिटी शो में अपना दमदख दिखा चुकी हैं। नोरा को फैंस कभी दिलबर गर्ल नाम से पुकारते हैं। तो कभी साकी साकी गर्ल। दरअसल नोरा के ये गाने जबदस्त हिट हुए थे। इन गानों में नोरा की परफार्मेंस लोगों को खूब पसंद आई। नोरा को सोशल मीडिया में मिलियंस लोग फालों करते हैं। वह सोशल मीडिया में सबसे ज्यादा एक्टिव रहती हैं। जहां आए दिन वह अपनी खूबसूरत तस्वीरें एवं वीडियो शेयर करती रहती हैं। जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं।

Next Story