एंटरटेनमेंट

Nora Fatehi: 16 साल की उम्र में करना पड़ा था ऐसा काम, बीते दिन को याद कर हुईं इमोशनल

Nora Fatehi: 16 साल की उम्र में करना पड़ा था ऐसा काम, बीते दिन को याद कर हुईं इमोशनल
x
एक्ट्रेस ने अपने स्ट्रगलिंग डेज को याद किया और रोने लगी

बॉलीवुड की खूबसूरत हसीनाओं में एक नोरा फ़तेहि ने मीडिया के सामने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया। एक्ट्रेस बनने से पहले उन्हें क्या क्या करना पड़ा इन सब बातों को याद करने से वो रोने भी लगीं। उनका पास्ट जो रहा हो नोरा ने जितना भी संघर्ष किया उसका नतीजा भी सकारात्मक निकला आज नोरा हर बॉलीवुड फैन के दिल में राज करती हैं।

16 साल की उम्र में क्या करती थीं नोरा

नोरा ने मीडिया से बताया की जब वो सिर्फ 16 साल की थीं तो उन्हें रोजीरोटी और परिवार को सहारा देने के लिए एक मॉल में सेल्स गर्ल का काम करना पड़ता था। उस समय नोरा फ़तेहि मोरक्को में थीं। जहाँ उन्होंने संघर्ष करते हुए आगे बढ़ना सीखा। बॉलीवुड लाइफ नामक एक पोर्टल में नोरा ने अपनी नौकरी के दिन को याद किया था।

स्कूल की छुट्टी के बाद करती थी जॉब

नोरा ने बताया की उनकी पहली नौकरी एक मॉल में बतौर रिटेल सेल्स एसोसिएट से शुरू की थी ,वो मॉल उनकी स्कूल के ठीक बगल में था इस लिए स्कूल की छुट्टी होते ही वो सीधा माल में जाकर अपना काम करने लगती थीं। उस समय नोरा सिर्फ 16 साल की थीं लेकिन परिवार की फाइनेंशियल हालत ठीक नहीं थी इसी लिए उनको स्कूल में पढ़ते हुए भी नौकरी करने की ज़रूरत थी।

लोग नोरा का मजाक उड़ाते थे

कनाडा से जब नोरा भारत आईं तो यहाँ पर उनकी भाषाशैली का लोगों ने खूब मजाक बनाया, इस बात से उनको बहुत बुरा लगता था इसी लिए नोरा अपनी हिंदी की डिस्कशन सुधारने के लिए अपने कोच के साथ ज़्यादा से ज़्यादा वक़्त बिताती थीं। यहाँ के लोग उनके बोलने के तरीके पर हंसते थे। नोरा ने कहा की जब आपको पता हो कि आपके बोलने पर लोग हंसते हैं तो और भी बुरा लगता है


Next Story