एंटरटेनमेंट

अंगद बेदी को कभी मार देना चाहती थी नोरा फतेही, ब्रेकअप के बाद 6 महीनों तक डिप्रेशन में रही एक्ट्रेस

Manoj Shukla
6 Aug 2021 4:32 AM GMT
अंगद बेदी को कभी मार देना चाहती थी नोरा फतेही, ब्रेकअप के बाद 6 महीनों तक डिप्रेशन में रही एक्ट्रेस
x

Photo- Nora fatehi instagram

नोरा फतेही कभी नेहा धूपिया के पति अंगद बेदी पर जान छिड़कती थी। लेकिन ब्रेकअप के बाद एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वह अंगद बेदी को मार देना चाहती हैं।

मुम्बई। नोरा फतेही आज इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस हैं। वह बेहतरीन डांस के लिए जानी जाती हैं। उनके डांस मूव्स को दुनियाभर में लोग फालो करते हैं। आज नोरा सिंगल है और अपने करियर पर पूरा ध्यान लगा रखी हैं। 13 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म 'भुज द प्राइड आॅफ इंडिया फिल्म में वह नजर आएगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नोरा कभी अंगद बेदी को डेट किया करती थी। दोनों की एकसाथ तस्वीरें उस समय जमकर सुर्खियों में हुआ करती थी। लेकिन अंगद से ब्रेकअप होने के बाद वह 6 महीनों तक डिप्रेशन में रही। जिसका खुलासा स्वयं नोरा ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।


नोरा फतेही कभी नेहा धूपिया के पति अंगद बेदी को डेट किया करती थी। खबरों की माने तो अंगद से उन्हें धोखा मिलने के बाद वह ब्रेकअप कर ली थी। हालांकि कभी दोनों ने इस बारे में किसी भी तरह की बात नहीं की, लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान नोरा ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बहुत कुछ कहा था।

नोरा ने कहा कि मुझे लगता है कि सभी लड़कियां कभी न कभी इस दौर से जरूर गुजतरी हैं। लिहाजा मेरे लिए भी यह समय काफी मुश्किल भरा रहा। जिसके बारे में मैंने कभी सोचा नहीं था। ब्रेकअप के 6 माह तक मैं डिप्रेशन में रही। मेरी लाइफ में एक ऐसा समय भी रहा जब मैं पूरी तरह से निराश हो चुकी थी। लेकिन ब्रेकअप के बाद मुझमें हिम्मत आई। अब मैं पूरा ध्यान अपने करियर की ओर लगा रखा हैं। वह कहती है कि अगर ब्रेकअप न होता तो शायद यह हिम्मत मुझमें न आती।


इस दौरान नोरा फतेही को तीन आॅप्शन दिए गए। जिसमें पूछा गया कि वह किसके साथ हुकअप करना चाहेंगी। किसे मारना चाहेगी और किससे शादी करना चाहेगी। जिसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि वह अंगद बेदी को मारना चाहेगी। सिद्धार्थ मलहोत्रा के साथ शादी करना चाहेगी। जबकि विक्की कौशल के साथ हुकअप करना चाहेगी।

बता दें कि अंगद बेदी ने साल 2018 में चोरी-छिपे नेहा धूपिया से शादी रचा ली थी। जिसकी जानकारी जब नोरा को हुई तो उन्हें एक बड़ा झटका लगा। जिससे उबरने में उन्हें थोड़ा समय जरूर लगा, लेकिन अब वह पूरी तरह से अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं। वह जल्द ही भुज द प्राइड आॅफ इंडिया फिल्म के जरिए अपने अभिनय एवं डांस से लोगों को मंत्र मुग्ध करती हुई नजर आएगी।

Next Story