एंटरटेनमेंट

Madhuri Dixit को देखकर इंडिया आई थी नोरा फतेही, इस डायरेक्टर से मिलने व हिरोइन सजेस्ट करने जताई इच्छा

Manoj Shukla
21 April 2021 8:57 AM GMT
Madhuri Dixit को देखकर इंडिया आई थी नोरा फतेही, इस डायरेक्टर से मिलने व हिरोइन सजेस्ट करने जताई इच्छा
x
माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के फैस दुनियाभर में फैले हुए हैं। आज भले ही एक्ट्रेस फिल्मों में कम नजर आती हो, लेकिन वह सोशल मीडिया एवं रियालिटी शो के जरिए वह अपना जलवा बिखेरती रहती हैं। माधुरी की फैन लिस्ट में नोरा फतेही का भी नाम शामिल हैं।

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के फैस दुनियाभर में फैले हुए हैं। आज भले ही एक्ट्रेस फिल्मों में कम नजर आती हो, लेकिन वह सोशल मीडिया एवं रियालिटी शो के जरिए वह अपना जलवा बिखेरती रहती हैं। माधुरी की फैन लिस्ट में नोरा फतेही का भी नाम शामिल हैं। हाल ही में नोरा माधुरी के शो डांस दीवाने में पहुंची। जहां उन्होंने अपने जीवन से जुड़े कई राज बयां किए।

माधुरी की सबसे बड़ी फैन

नोरा फतेही (Nora Fatehi) जब डांस दीवाने शो में पहुंची तो उन्होंने माधुरी (Madhuri Dixit) के गानों में जर्बदस्त डांस स्टेप किए। इस दौरान उनके कई वीडियो एवं तस्वीरें वायरल हुई। जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया। इसी दौरान नोरा ने बयां किया कि वह माधुरी की सबसे बड़ी फैन हैं। वह उन्हें अपने जीवन में फालो करती हैं। इंडिया वह माधुरी को देखकर ही आई थी।

इस डायरेक्टर से मिलने की जताई इच्छा

नोरा फतेही ने डांस दीवाने शो में बाॅलीवुड के फेमश डायरेक्टर संजय लीला भंसाली से भी मिलने की इच्छा जताई। शो के दौरान नोरा ने माधुरी से रिक्वेस्ट किया कि वह उन्हें संजय लीला भंसाली से मिलवाएं। और जब वह उनसे मिले तो उन्हें बतौर हिरोइन फिल्मों में लेने के लिए वह संजय से रिक्वेस्ट करें।

Madhuri Dixit को देखकर इंडिया आई थी नोरा फतेही, इस डायरेक्टर से मिलने व हिरोइन सजेस्ट करने जताई इच्छाबेहतरीन डांस स्टेप से मचा चुकी है धमाल

नोरा फतेही (Nora Fatehi) एक बेहतरीन डांसर हैं। वह अब तक कई फिल्मों में अपने शानदार डांस स्टेप से धमाल मचा चुकी हैं। नोरा को उनके फैंस उनके गानों की वजह से सबसे ज्यादा जानते हैं। साल 2019 में नोरा ने गर्मी सांग से जमकर धमाल मचाया था। इसके बाद वह कई रियालिटी शो में नजर आ चुकी हैं। इस दौरान उनके कई एलबम सांग भी रिलीज हुए। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। इन सबके अलावा नोरा सोशल मीडिया में भी खूब एक्टिव रहती रहती हैं। जहां वह आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें एवं वीडियो शेयर करती रहती हैं।

राजकुमार से सलमान खान की आखिरी मुलाकात थी बेहद मार्मिक, जीवन के आखिरी पलों में दी थी यह सीख

स्कूल और कालेज के दिनों में दिशा पटेनी थी बेहद अकेली, किसी ने नहीं किया प्रपोज

Next Story