एंटरटेनमेंट

Nita Ambani जीती है राजकुमारी जैसे जिंदगी, 3 लाख की चाय, 40 लाख की लिपस्टिक और सैंडिल्स कभी रिपीट नहीं करती

Nita Ambani जीती है राजकुमारी जैसे जिंदगी, 3 लाख की चाय, 40 लाख की लिपस्टिक और सैंडिल्स कभी रिपीट नहीं करती
x

नीता_अम्बानी 

नीता अंबानी पावरफुल बिजनेस मुकेश अंबानी की पत्नी है.

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक और देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और देश-दुनिया में जाना माना नाम हैं। वहीं एशिया की पावरफुल बिजनेस वुमन की लिस्ट में नीता अंबानी (Nita Ambani) का नाम शुमार है। नीता अंबानी की पॉपुलरिटी किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं। भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी लग्जीरियस लाइफस्टाइल जीती हैं। भारत के सबसे अमीर आदमी की पत्नी नीता अम्बानी के शाही और महंगे शौक के बारे में बताते हैं –

नीता अम्बानी मर्सिडीज एस क्लास जैसे सबसे महंगे ब्रांडों की मालिक हैं, जिनकी कीमत लगभग 2.73 करोड़ रुपये, मेबाख 62 एस की लागत लगभग 6.84 करोड़ रुपये, रोल्स रॉयस फैंटम , एस्टन मैटिन रैपिड 3.29 करोड़ और उनकी सबसे महंगी गाड़ी बीएमडब्ल्यू 760 ली है जिसकी कीमत करीब 8.5 करोड़ है।


एक रिपोर्ट के मुताबिक नीता के घर में जिन बर्तनों या क्रॉकरी का इस्तेमाल होता है वो भी विदेश से मंगायी जाती है। अम्बानी परिवार के घर में जापान के सबसे पुराने क्रॉकरी ब्रांड नोरिटेक का इस्तेमाल होता है। यहां तक कि नीता जिस कप में चाय पीती है उसके बॉर्डर भी सोने के बने होते हैं जिसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए बताई गयी है। ये क्रॉकरी एक 50 पीस के सेट में आती है। देखा जाये तो इस हिसाब से नीता अम्बानी के एक चाय के कप की कीमत करीबन 3 लाख रुपए है।


नीता अम्बानी अपने लाइफस्टाइल में शाही अंदाज़ में चीजों का इस्तेमाल करती हैं। नीता का शू कलेक्शन भी लाखों का है। नीता के शू कलेक्शन के बारे में बताया जाता है कि वो एक बार पहना हुआ जूता कभी दुबारा नहीं पहनती हैं। नीता के शू ब्रांड्स में जिम्मी चू , प्राडा, गार्सिया के लाखों के जूते और सैंडल्स शामिल हैं।

नीता अम्बानी एक स्टाइलिश आइकॉन हैं नीता के स्टाइल के लाखों दीवाने हैं। लेकिन क्या आपको मालूम हैं कि नीता जिन हैंडबैग्स का इस्तेमाल करती हैं मे भी हीरे जड़े हुए होते हैं। नीता के पास लाखों के हैंडबैग्स है जिनमें गोयार्ड, जिम्मी चू और शनेल ब्रांड्स के महंगे हैंडबैग्स होते हैं। नीता के इन छोटे से हैंडबैग्स की शुरुआती कीमत ही 3 से 4 लाख बताई जाती है। नीता के पास करीब 200-250 बेशकीमती हैंडबैग्स हैं।


आम तौर पर घडी का इस्तेमाल वक़्त जाने के लिए होता है। लेकिन नीता अम्बानी अपने हाथों में महंगी घड़ियों का इस्तेमाल ही करती हैं। उनके घड़ियों की कीमत लाखों में होती है। डेढ़ से दो लाख रुपए उनकी एक घडी की कीमत है। इसके साथ ही उनके घडी के ब्रांड्स में कैल्विन क्लीन , राडो , गुची , फॉसिल और बुल्गारी जैसे महंगे ब्रांड्स की घड़ियों का कलेक्शन रहता है।


रिपोर्ट के मुताबिक नीता अपने लिए महंगे कस्टमाईज़ेड लिपस्टिक का इस्तेमाल करती हैं। कीमत की बात करें तो नीता के पास करीब 40 लाख रुपए के लिपस्टिक्स हैं।


नीता अम्बानी को ट्रेडिशनल वियर से काफी प्यार है ,उन्हें अक्सर खूबसूरत साड़ी पहने देखा जाता है। कहा जाता है कि नीता अम्बानी की अधिकतर साड़ियों में सोने और हीरों का काम भी हुआ है। वहीं जिस साड़ी को उन्होंने अपने बेटे के सगाई के दौरान पहनी थी उसकी कीमत 40 लाख रुपए थी। नीता की साड़ियों का कलेक्शन भी खूब जोरदार है।

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

Next Story