एंटरटेनमेंट

छूरी-कांटा लेकर कुछ यूं मस्ती करते दिखे Nick Jonas व Priyanka Chopra, तस्वीर देख बहन Parineeti Chopra हैरान, पूछा...

Manoj Shukla
30 Aug 2021 2:32 PM GMT
छूरी-कांटा लेकर कुछ यूं मस्ती करते दिखे Nick Jonas व Priyanka Chopra, तस्वीर देख बहन Parineeti Chopra हैरान, पूछा...
x
बॉलीवुड की देसी गर्ल (Priyanka Chopra) इन दिनों एक तस्वीर को लेकर सुर्खियों में हैं। तस्वीर में निक जोनस (Nick Jonas) छूरी-कांटा लिए व प्रियंका बोल्ड पोज देती नजर आई। जिसे देख बहन परिणीति हैरान हैं।

मुम्बई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब विदेशी गर्ल बन चुकी हैं। उन्होंने अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की। शादी के बाद से ही प्रियंका विदेशों में अपने हुस्न का जलवा बिखेर रही हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जो जमकर सुर्खियों में हैं। प्रियंका की इस तस्वीर को देखकर बहन परिणीति चोपड़ा व एक्ट्रेस के फैंस हैरान हैं, कि आखिर दोनों के बीच चल क्या रहा हैं। तस्वीर में दोनों सितारे आखिर क्या कर रहे हैं। बहरहाल तस्वीर में भले ही निक जोनस छुरी-कांट लिए नजर आ रहे हो, लेकिन प्रियंका चोपड़ा बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं। उनकी खूबसूरती की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इंटरनेट का बढ़ाया पारा

प्रियंका चोपड़ा तस्वीर में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। उनकी यह बोल्ड तस्वीरें इंटरनेट का पारा बढ़ाए हुए हैं। जो भी इस तस्वीर को देख रहा है उसकी नजर ठहर जा रही है। रेड बिकनी में प्रियंका मानो कहर बरपा रही हैं। प्रियंका ने इतनी बोल्ड तस्वीरें इससे पहले शायद ही शेयर की हो। एक्ट्रेस की यह तस्वीरें सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही हैं। जिस पर फैंस भर-भरकर रेड इमोजी शेयर कर रहे हैं।

छूरी-कांट लेकर यह काम कर रहे निक

तस्वीर में प्रियंका के पति निक जोनस छूरी-कांट लिए हुए नजर आ रहे हैं। जिसे देखकर कई लोग हैरान है कि आखिर निक कर क्या रहे हैं। तो हम आपको बता दें कि निक जोनस खाने की एक्टिंग कर रहे हैं। दरअसल तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा कि स्नैक्स। जिससे साफ है कि पति खाने की एक्टिंग कर रहे हैं। तस्वीर में प्रियंका एवं निक मस्ती के मूड़ में नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस की यह तस्वीर जमकर सोशल मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई है।

परिणीति ने लिखी यह बात

बहन प्रियंका चोपड़ा एवं जीजा निक जोनस की इस मस्ती भरी तस्वीर को देखकर फैंस के साथ ही बहन परिणीति चोपड़ा भी हैरान हैं। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर उनकी बहन क्या कर रही हैं। जिस पर परिणीति ने कमेंट करते हुए लिखा कि जीज! मिमी दीदी! क्या चल रहा है। फैमिली इंस्ताग्राम पर है। आंखे बंद करके लाइक बटन दबाने की कोशिश कर रही हूं। एक्ट्रेस की इस तस्वीर को फैंस जमकर लाइक कर रहे हैं। प्रियंका एवं निक की इस तस्वीर पर लगभग 9 घंटे में 25 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

Next Story