
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- Nia Sharma ने रवि दुबे...
Nia Sharma ने रवि दुबे को बताया Best Kisser, तो एक्टर की पत्नी दिया यह जवाब

वेब सिरीज जमाई 2.0 में दोनों ने दिए कई इंटीमेट सीन
खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 की विजेता एवं टीवी की पाॅपुलर एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) ने हाल ही में अपने को-एक्टर रवि दुबे (Ravi Dubey) को बेस्ट किसर (Best Kisser) बताया हैं। जिस पर रवि की पत्नी सरगुन मेहता ने भी अपना रिएक्शन दिया हैं।
दरअसल निया शर्मा (Nia Sharma) एवं रवि दुबे (Ravi Dubey) जल्द ही वेब सिरीज जमाई 2.0 में नजर आने वाले हैं। इस वेब सिरीज में दोनों के बीच कई इंटीमेट किसिंग सीन हैं। एक तो अण्डर वाॅटर किसिंग सीन भी हैं। हाल ही में इस शो का एक ईवेंट आयोजित किया गया। जिसमें निया ने रवि को बेस्ट किसर बताया। सोशल मीडिया में निया का यह बयान वायरल हुआ तो फैंस ने उन्हें ट्रोल करते हुए तरह-तरह के सवाल पूछे। तो वहीं रवि दुबे (Ravi Dubey) की पत्नी ने भी निया के इस बयान पर अपना रिएक्शन दिया हैं।
खबरों की माने तो रवि दुबे (Ravi Dubey) की पत्नी सरगुन मेहता ने कहा कि निया (Nia Sharma) एक अच्छी को-एक्ट्रेस हैं। निया के इस बयान को वह पाॅजिटिव लेते हुए एक्ट्रेस का आभार व्यक्त किया है। तो वहीं रवि दुबे ने टाइम्स नाउ से बातचीत करते हुए कहा कि निया एक बहुत अच्छी लड़की हैं। मैं एवं मेरी पत्नी सरगुन भी उसे खूब पसंद करते हैं। जब हमने निया का यह वीडियो देखा तो खूब हंसे। क्योंकि हम निया को बहुत अच्छे से जानते हैं। हमने इसे एक कम्पलीमेंट की तरह लिया।
बता दें कि जमाई 2.0 (Jamai 2.0) टीवी के प्रसिद्ध शो जमाई राजा का सीक्वेल हैं। जो अब डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज होने जा रहा हैं। इस वेब सिरीज को लेकर रवि दुबे (Ravi Dubey) एवं निया शर्मा सुर्खियों में हैं। इसके अलावा निया शर्मा (Nia Sharma) सोशल मीडिया में खासा एक्टिव रहती हैं। जहां वह आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।