
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- बिकनी में परफेक्ट शाॅट...
बिकनी में परफेक्ट शाॅट देने के लिए निया शर्मा ने नहीं खाया खाना, एक्ट्रेस ने खुद ऐसे किया बयां

टीवी इंडस्ट्री की सबसे पाॅपुलर एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) इन दिनों अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी ब्लैक बिकनी में कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसके चलते सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। दअरसल निया शर्मा की यह तस्वीर जमाई 2.0 वेब शोज की हैं। जिसमें वह शाॅट देती हुई नजर आई। जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुई।
जिसके लिए उन्हें ट्रोल होना पड़ा। इन बिकनी तस्वीरों का खुलासा करते हुए निया ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह स्टनिंग बिकनी बाॅडी पाने के लिए दो दिन तक कुछ नहीं खाया। निया बताती हैं कि इस सीन को लेकर मैं काफी पागल थी। लिहाजा दो दिन पहले ही मैंने खाना-पीना बंद कर दिया। मैं इस सीन पर परफेक्ट शाॅट देना चाहती थी। लिहाजा परफेक्ट बिकनी लुक में दिखने के लिए मैंने ऐसा किया।
इस बात पर हुई निराश
निया शर्मा (Nia Sharma) इंटरव्यू के दौरान बताती है कि मैं ऐसी बाॅडी पाने के लिए खूब मेहनत की। जब इस सीन की शूट होनी थी तो मैं पूरी तरह से तैयार थी। लेकिन मैं उस समय निराश हो गई जब डायरेक्टर ने यह कह दिया कि आज सूरज ढका हुआ है लिहाजा यह शूट आज नहीं होगा। निया कहती है कि जिस शार्ट के लिए मैंने जमकर मेहनत की उस पर पूरा पानी फिर गया। लिहाजा मैंने अपने मोबाइल उस समय की कई तस्वीरें ली और सोशल मीडिया में शेयर कर दी।
किसिंग जैसे बयान से बटोर चुकी है सुर्खियां
निया शर्मा (Nia Sharma) बीते दिनों अपने किसिंग जैसे बयान को लेकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं। दरअसल एक ईवेंट कार्यक्रम के दौरान निया शर्मा ने जमाई 2.0 के को-स्टार रवि दुबे को सबसे बेस्ट किसर बताया था। निया का यह बयान जमकर सुर्खियों में रहा। निया के इस बयान की रवि दुबे की पत्नी सरगुन मेहता ने भी तारीफ की थी। तो वहीं निया (Nia Sharma) की रवि दुबे एवं सरगुना मेहता ने तारीफ करते हुए कहा था कि निया एक बेस्ट एक्ट्रेस हैं। बता दें कि जमाई राजा सीरियल के सीक्वेल जमाई 2.0 जल्द ही लोगों के सामने होगा। जिसमें निया शर्मा एवं रवि दुबे के बीच कई बोल्ड सीन हैं।
परिणीति चोपड़ा इस स्टार की है दीवानी, 18 साल की उम्र कर चुकी है पहला किस
गोविंदा की तारीफ में पत्नी सुनीता ने कही यह बात, तो इंडियन आइडल को लेकर सुर्खियों एक्टर




