एंटरटेनमेंट

नेहा कक्कर ने उत्तराखण्ड हादसे में लापता मजदूरों की मदद के लिए दिए 3 लाख

Aaryan Dwivedi
26 Feb 2021 4:02 PM IST
नेहा कक्कर ने उत्तराखण्ड हादसे में लापता मजदूरों की मदद के लिए दिए 3 लाख
x
बाॅलीवुड की पाॅपुलर सिंगर एवं इंडियन आइडल की जज नेहा कक्कर ने हाल ही में उत्तराखण्ड में हुए हादसे में लापता मजदूरों की मदद के लिए 3 लाख रूपए दिए हैं। इंडियन आइडल के आगामी एपिसोड को हर्ष लिम्बाचिया एवं भारती सिंह शो को होस्ट करती हुई नजर आएगी।

बाॅलीवुड की पाॅपुलर सिंगर एवं इंडियन आइडल की जज नेहा कक्कर ने हाल ही में उत्तराखण्ड में हुए हादसे में लापता मजदूरों की मदद के लिए 3 लाख रूपए दिए हैं। इंडियन आइडल के आगामी एपिसोड को हर्ष लिम्बाचिया एवं भारती सिंह शो को होस्ट करती हुई नजर आएगी। इस दौरान इंडिया की फरमाईश में प्रतियोगी अपने प्रशंसकों की गानों को सुनाते हुए नजर आएंगे।

People like #SantoshAnand ji should be judge of this reality show. They don’t have work & they are full of experience. This is best they can do.#BiggBoss14 #RubinaForTheWin #RubinaIsTheBoss #RAHULVAIDYAFORTHEWIN #RakhiSawant #BB14 #FarmersProtest #FarmersProstests #JasLy #RKV pic.twitter.com/axQmuWXw6Q

— Polling (@SanjayM00544645) February 19, 2021

इस दौरान उत्तराखण्ड के फेमस प्रतिभागी पवन दीप सिंह भी परफार्म करेंगे। आगे वह उत्तराखण्ड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से आपदा में प्रभावित मजदूरों की मदद की अपील करते हुए नजर आएंगे। इसी दौरान नेहा कक्कर उत्तराखण्ड के चमोली में हुए जलप्रलय में लापता मजदूरों के परिवारों की मदद के लिए 3 लाख रूपए देने की घोषणा करती हुई नजर आएगी। दरअसल पवनदीप के परफार्मेंस के बाद नेहा कक्कर उनसे कहती है कि आप एक बेहतरीन गायक होने के साथ ही एक अच्छे इंसान भी हैं।

आप जलप्रलय में लापता मजदूरों की मदद के लिए अपील कर रहे हैं। पीड़ित परिवार को समर्थन कर रहे हैं। जो बहुत अच्छी बात हैं। मैं इस अपील में आपके साथ खड़ी हूं और पीड़ित लोगों की मदद के लिए मैं भी आगे आते हुए 3 लाख मदद देने का ऐलान करती हूं। साथ ही मैं सभी से मदद का आग्रह करती हूं। बताते चले कि नेहा कक्कर यह कोई पहली बार नहीं है जो पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई हैं। अब तक नेहा कक्कर कई प्रतिभागियों की भी मदद कर चुकी हैं।

Govinda सहित ये स्टार फैंस की हरकतों से तंग आकर खो चुके हैं आपा, जड़ चुके हैं एक जोरदार थप्पड़

जब दिव्या भारती पर बेहद गुस्सा हुए थे आमिर खान, करा दिया इस फिल्म से रिप्लेस

पांच सालों के स्ट्रगल को यादकर रोई नोरा फतेही, कहा- उन लड़कियों को सोचकर...

Next Story