एंटरटेनमेंट

Nagarjuna turns 62 : चिरंजीवी, रवि तेजा, चैतन्य एवं बहू सामंथा ने सुपरस्टार को दी जन्मदिन की बधाई

Manoj Shukla
29 Aug 2021 7:49 AM GMT
Nagarjuna turns 62 : Chiranjeevi, Ravi Teja, and daughter-in-law Samantha wish the superstar a happy birthday
x
साउथ के सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन 62वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर साउथ के दिग्गज स्टार चिरंजीवी, रवि तेजा एवं बहू सामंथा ने उन्हें बर्थडे विश किया है।


मुम्बई। साउथ फिल्मों के किंग अक्किनेनी नागार्जुन आज अपना 62वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उन्हें साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सितारे जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। जिसमें चिरंजीवी, रवि तेजा एवं बहू सामंथा अक्किनेनी शामिल हैं।

अक्किनेनी नागार्जुन साउथ के उन सितारों में से एक है जो बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई जबदस्त हिट फिल्में दी हैं। नागार्जुन का जलवा आज भी साउथ फिल्मों सहित बॉलीवुड फिल्मों कायम हैं। जल्द ही नागार्जुन बॉलीवुड फिल्म ब्रम्हास्त्र में नजर आएंगे। आज जब साउथ सुपरस्टार अपना बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं तो इस मौके पर उन्हें साथ के हर छोटे-बड़े सितारे बधाईयां दे रहे हैं। तो चलिए जानते हैं किन-किन सितारों ने नागार्जुन को अब तक बर्थडे विश किया है।



साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज स्टार ने नागार्जुन को बर्थडे विश करते हुए एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि एक अल्ट्रा कूल लड़का जो आते ही जान ले लेता है, और हर पल का बढ़िया से लाभ उठाता है। नागार्जुन लगातार प्रयोग कर रहे हैं और लगातार आगे बढ़ रहा हैं। मेरे प्यार दोस्त को मेरा प्यार। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।



इसी तरह साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रवि तेजा ने भी एक ट्वीट करते हुए रवि तेजा को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि शानदार व्यक्ति के धनी व्यक्ति, जिसे मैं जानता हूं। उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।

बहूं सामंथा ने यूं किया विश



अक्किनेनी नागार्जुन की बहू सामंथा अक्किनेनी ने एक ट्वीट करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि मेरे पास शब्द नहीं है आपके व्यक्तित्व का वर्णन करने के लिए। लेकिन मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य व खुशियों की प्रार्थना करती हूं। आप हमेशा खुश रहे। हैप्पी बर्थडे।


बताते दें कि साउथ फिल्मों के किंग अक्किनेनी नागार्जुन को आज साउथ फिल्म इंडस्ट्री सहित बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सारे दिग्गज सितारे बधाई दे रहे हैं। इस मौके पर साउथ सुपरस्टार की ढेर सारी तस्वीरें सुर्खियां बटोर रही हैं। जिसमें उनके फैंस अपने कमेंट के माध्यम से अपने चहेते स्टार को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

Next Story