
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- शादीशुदा मर्द होते है...
शादीशुदा मर्द होते है काफी तकलीफदेह, एक्ट्रेस Neena Gupta ने वीडियो के माध्यम से बयां किया दर्द

एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) का बीते दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ। जिसमें उन्होंने कहा कि शादीशुदा मर्द के चक्कर में कोई न पड़े। क्योंकि यह सब मैं भुगत चुकी हूं। यह काफी तकलीफदेह होते हैं।

नीना गुप्ता (Neena Gupta) बाॅलीवुड फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस है। वह अब तक कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय कर चुकी है। बीते दिनों उन्होंने सोशल मीडिया में एक वीडियो साझा किया। जिसमें उन्होंने लड़कियों से अपील की कि वह शादीशुदा मर्दो के चक्कर न पड़े। क्योंकि मैं इससे गुजर चुकी हैं। नीता का शादीशुदा मर्दो को लेकर काफी बुरा अनुभव रहा हैं। जिसे एक्ट्रेस ने खुद वीडियो के माध्यम से बयां किया।
नीना (Neena Gupta) कहती है कि शादीशुदा मर्द किसी महिला से नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश करता हैं। उस दौरान वह बताता है कि उसकी पत्नी ने नहीं बनती हैं। जब उनसे यह पूछा जाता है कि वह तलाक क्यों नहीं लेते तो वह कहते है कि इतना यह सब आसान नहीं होता है, फिर वह बीच में बच्चो को ले आते हैं।
नीना (Neena Gupta) कहती है कि पुरूष मिलना-जुलना जारी रखने को कहता है। जिससे लड़की उम्मीद बढ़ने लगती है। लड़की के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करने, फिर हाॅलिडे में जाने, इसके बाद नाइट टाइम स्पेंड करने का दवाब बनाने लगेंगे। एक समय ऐसा आता है जब लड़की शादी के लिए दवाब बनाने लगेगी फिर वह पत्नी को तलाक देने के लिए कहेंगी।
तब शादीशुदा पुरूष इसके बहाने बनाएंगे। बैंक प्रापार्टी का हवाला देंगे। वह बताएंगा कि तलाक इतना आसान नहीं। फिर एक दिन वह प्रेशर से परेशान होगा और फिर लड़की को दफा हो जाने को कहेगा। नीना गुप्ता आगे कहती है कि वह यह सब इसलिए कहती है कि क्योंकि वह इस तरह के दर्द को झेल चुकी हैं। इन सब परेशानियों से गुजर चुकी हैं। इसलिए लड़कियों को शादीशुदा मर्दो से दूर ही रहना चाहिए।




