
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- Rani Mukherji के...
Rani Mukherji के बर्थडे पर मर्दानी 3 फिल्म की जाएगी घोषणा, ऐसे हुआ खुलासा

मुम्बई। रानी मुखर्जी (Rani Mukherji) की गिनती बाॅलीवुड की टाॅप एक्ट्रेस में की जाती हैं। एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukherji) 21 मार्च 2021 को अपना 43वां जन्मदिन सेलीब्रेट करेगी। रिपोर्ट्स की माने रानी मुखर्जी के बर्थडे पर मर्दानी फिल्म की तीसरी स्टाॅलमेंट यानी कि मर्दानी 3 फिल्म की घोषणा की जाएंगी। बता दें कि रानी मुखर्जी (Rani Mukherji) अब तक मर्दानी, मर्दानी 2 फिल्म से जोरदार धमाल मचा चुकी हैं।
दोनों ही फिल्म में रानी मुखर्जी ने एक पुलिस इंस्पेक्टर का रोल निभाया था। रानी के इस लुक एवं किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था। अब रानी मर्दानी 3 के जरिए एक बार फिर से धमाल मचा सकती हैं। फिल्मफेयर द्वारा शेयर किए गए एक पोस्ट की माने तो रानी मुखर्जी अपने बर्थडे पर अपने फैंस को खास तोहफा देने जा रही हैं।
तोहफा यह होगा कि वह मर्दानी 3 की इस दिन घोषणा कर सकती हैं। बता दें कि मर्दानी फिल्म साल 2014 में रिलीज की गई थी। इसके बाद साल 2019 में मर्दानी 2 फिल्म के जरिए रानी मुखर्जी नजर आई थी। मर्दानी 2 फिल्म को मिली अपार सफलता के बाद एक बार फिर से आदित्य चोपड़ा मर्दानी 3 लेकर आने वाले हैं। बता दें कि आदित्य चोपड़ा रानी मुखर्जी के पति हैं और यशराज बैनर तले वह फिल्म तैयार करते हैं। यशराज के बैनर तले अब तक ढेर सारी फिल्में तैयार की जा चुकी हैं। आदित्य चोपड़ा एक बेहतरीन फिल्म निर्माता एवं निर्देशक हैं।