एंटरटेनमेंट

मन की आवाज प्रतिज्ञा फेम अभिनेता अनुपम श्याम का निधन, किडनी की बीमारी का चल रहा था इलाज

Manoj Shukla
9 Aug 2021 2:08 AM GMT
मन की आवाज प्रतिज्ञा फेम अभिनेता अनुपम श्याम का निधन, किडनी की बीमारी का चल रहा था इलाज
x
मन की आवाज सीरियल के ठाकुर सज्जन सिंह का निधन हो गया हैं। वह किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। तकरीबन डेढ़ साल से उनका इलाज चल रहा था। रविवार को उन्होंने आखिरी सांस मुम्बई स्थित अस्पताल में ली।

मुम्बई। टीवी सीरियल के फेमस अभिनेता अनुपम श्याम का निधन हो गया है। वह 63 वर्ष के थे। रविवार की देर रात उन्होंने आखिरी सांस ली। अनुपम श्याम के निधन से टीवी इंडस्ट्री को गहरा झटका लगा है। उनके निधन पर इंडस्ट्री के तमाम लोग अपनी शोक श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। अनुपम श्याम किडनी की बीमारी से पीड़ित से। तकरीबन डेढ़ साल से उनका मुम्बई स्थित लाइफ लाइन अस्पताल में इलाज चल रहा था।

इन फिल्मों में किया काम

अनुपम श्याम टीवी एवं फिल्मों के सक्रिय अभिनेता थे। उन्होंने लगान, संघर्ष, बैंडेड क्वीन, गोलमाल, नायक, द रियल हीरो जैसी कई फिल्मों में छोटे-बड़े रोल निभाएं। फिल्मों के अलावा वह कई सीरियल में भी काम कर चुके हैं। अनुपम श्याम को सबसे ज्यादा पॉपुलरटी टीवी के महशूर सीरियल मन की आवाज प्रतिज्ञा 2 में ठाकुर सज्जन सिंह के किरदार से मिली।

रवि किसन ने दी श्रद्धांजलि

अभिनेता रवि किसान ने अनुपम श्याम के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इंस्ताग्राम में अनुपम श्याम की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि 'अनुपम भाई आप जल्दी चले गए वो भी अचानक। आपके साथ काम करके बहुत कुछ पाया और सीखा। महादेव आपकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। आगे वह लिखते है कि वही शब्दों के साथ विदाई जो अक्सर हम दोनों कहा करते थे। ...महादेव।

प्रतापगढ़ के थे अनुपम श्याम

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अनुपम श्याम मूलतः प्रतापगढ़ के रहने वाले थे। वह वर्तमान में मन की आवाज प्रतिज्ञा सीरियल के दूसरे सीजन में काम कर रहे थे। लम्बे समय से वह किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। उनकी लगातार डायलसिस की जा रही थी। बीमारी के समय उन्होंने परिवार, सिने एवं टीवी एसोसिएशन के लोगों से मदद मांगी थी। जानकारी मिलने पर एक्टर सोनू सूद ने उनकी मदद की थी।

Next Story