एंटरटेनमेंट

मनोज वाजपेयी पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर फिर मुश्किल में फंसे KRK, दर्ज हुआ केस

Manoj Shukla
25 Aug 2021 5:41 AM GMT
KRK again in trouble for his derogatory remarks on Manoj Bajpayee, case registered
x
एक्टर व फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान (KRK) की एक बार फिर मुश्किलें बढ़ गई हैं। मनोज वाजपेयी ने उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है।

मुम्बई। एक्टर कमाल राशि खान (KRK) आए दिन अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वह अब तक अपने ट्वीटों से बॉलीवुड के कई सेलीब्रिटियों पर निशाना साध चुके हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक्टर मनोज वापजेयी (Manoj Bajpayee) पर एक विवादित टिप्पणी कर दी। जिस पर मनोज वाजपेयी ने केआरके के खिलाफ इंदौर की एक अदालत में मानहानि का केस दर्ज कराया है।

मनोज वाजपेयी (Manoj Bajpayee) के वकील परेश जोरी ने मीडिया को जानकारी दी कि कोर्ट में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष केआरके खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर शिकायत दर्ज की गई है। जिसमें धारा 500 के तहत अपराधिक मामला दर्ज किए जाने की अपील की गई है। वकील की माने तो शिकायत में कहा गया है कि 26 जुलाई को केआरके ने एक्टर मनोज वाजपेयी के खिलाफ अपमानजनक ट्वीट किया था। जिससे एक्टर की इंदौर में फैंस के बीच इमेज खराब हुई है।

वकील परेश जोशी ने बताया कि इंदौर कोर्ट के समक्ष मनोज वाजपेयी (Manoj Bajpayee) प्रस्तुत होकर अपना बयान दर्ज कराया है। जिसकी सुनवाई अगले 4 सितम्बर को होगी।

बताते चले कि फैमिली मैन 2 रिलीज के बाद फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान ने एक्टर मनोज वाजपेयी (Manoj Bajpayee) को लेकर उल्टी-सीधी बातें अपने ट्वीट में लिखी थी। इससे पहले केआरके सलमान खान पर कुछ विवादित टिप्पणी कर चुके हैं। जिस पर सुपरस्टार ने लीगल एक्शन लिया था।

बता दें कि KRK सोशल मीड्यिा ट्वीटर पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं। जहां वह हर मुद्दों पर अपनी बात बड़ी बेवाकी के साथ रखते रहते हैं। लेकिन कई बार वह बॉलीवुड के एक्टरों के खिलाफ विवादित बयान दे जाते हैं। जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ जाती हैं। इस तरह के ट्वीटों के चलते वह कई बार सुर्खियों में भी रह चुके हैं। बीते दिनों वह सलमान खान को लेकर कुछ ऐसी ही टिप्पणी की थी। जिस पर सलमान ने उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया था।

Next Story