एंटरटेनमेंट

Khatron Ke Khiladi 11 Winner: धाकड़ गर्ल दिव्यांका त्रिपाठी को हराकर अर्जुन बिजलानी विजेता बनें, नाराज यूजर्स ने लगाए फिक्सिंग के आरोप

Aaryan Puneet Dwivedi
22 Sept 2021 10:55 AM IST
Khatron Ke Khiladi 11 Winner: धाकड़ गर्ल दिव्यांका त्रिपाठी को हराकर अर्जुन बिजलानी विजेता बनें, नाराज यूजर्स ने लगाए फिक्सिंग के आरोप
x

Khatron Ke Khiladi 11 Winner: धाकड़ गर्ल दिव्यांका त्रिपाठी को हराकर अर्जुन बिजलानी विजेता बनें

KKK 11 के विनर का ऐलान शो के प्रसारण के पहले ही सोशल मीडिया में हो गया है. दिव्यांका त्रिपाठी रनर अप रहीं, जबकि अर्जुन बिजलानी विजेता.

Fear Factor- Khatron Ke Khiladi 11: KKK 11 का फिनाले इस हफ्ते के 25-26 सितंबर को होना है. इसका फाइनल शूट 21 सितंबर को हो गया. जिसमें Top-5 फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट्स ने ग्रैंड फिनाले एपिसोड मंगलवार (21 सितंबर) को शूट किया है. लेकिन शो के एयर होने के पहले ही सोशल मीडिया में विनर के नाम का ऐलान कर दिया गया है. सोशल मीडिया के मुताबिक़ खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 के विनर अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) बने हैं, जबकि सबसे धाकड़ कंटेस्टेंट दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) रनर अप हैं.

25-26 सितंबर को एयर होने वाले फियर फैक्टर - खतरों के खिलाड़ी 11 के फिनाले शो के पहले ही सोशल मीडिया में अर्जुन बिजलानी को विजेता घोषित कर दिया गया है. ऐसे में कहीं ख़ुशी तो कहीं गम देखा जा रहा है. कई यूजर्स तो फिक्सिंग का आरोप भी लगा रहें हैं. हांलाकि अर्जुन बिजलानी को बधाई देने वालों का भी तांता लग गया है.



दिव्यांका त्रिपाठी के हारने से नाराज यूजर्स

दरअसल, धाकड़ गर्ल दिव्यांका त्रिपाठी शो के पहले दिन से ही सबसे मजबूत और तेज तर्रार कंटेस्टेंट मानी जा रही थी. हर किसी को यही यकीन था कि Khatron Ke Khiladi 11 की विनर दिव्यांका ही होंगी. लेकिन फाइनल सूट के बाद अर्जुन बिजलानी को विजेता घोषित करने के बाद यूजर्स की नाराजगी साफतौर पर देखी जा रही है.


धाकड़ गर्ल दिव्यांका त्रिपाठी



कलर्स चैनल का चेहरा हैं अर्जुन बिजलानी

KKK 11 का ग्रैंड फिनाले शो एयर होने के पहले ही अर्जुन बिजलानी को विजेता घोषित कर दिया गया है. इस पर बिजलानी को लोग बधाइयां देते नहीं थक रहें हैं. वहीं कुछ यूजर्स में काफी नाराजगी भी है. धाकड़ गर्ल दिव्यांका त्रिपाठी के रनर अप रहने से यूजर्स ने शो को फिक्स्ड बताया है. यूजर्स का आरोप है कि अर्जुन बिजलानी कलर्स चैनल का चेहरा हैं इसलिए जानबूझकर फिक्सिंग कर उन्हें विजेता बनाया गया है. जबकि शो के पहले ही दिन से दिव्यांका का कोई सानी नहीं था.



धाकड़ गर्ल दिव्यांका के सपोर्ट में आएं फैन

खतरों के खिलाड़ी 11 के सीजन के शुरुआत में ही दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने धाकड़ और फीयरलेस अंदाज से जीत का डंका बजा दिया था. वो शो की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट भी थी. लेकिन अचानक से अर्जुन बिजलानी को विजेता घोषित करने के बाद से फैंस में मायूसी और नाराजगी साफ़ तौर पर देखी जा रही है. हांलाकि फैंस का कहना है कि भले ही दिव्यांका ने ट्रॉफी न जीती हो, लेकिन उन्होंने फैंस का बेशुमार प्यार और दिल जीता है.


Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story