एंटरटेनमेंट

Kartik Aryan हुए कोरोना पाॅजिटिव, प्लस का साइन शेयर कर लिखा दुआ करो

Manoj Shukla
23 March 2021 3:21 AM IST
Kartik Aryan हुए कोरोना पाॅजिटिव, प्लस का साइन शेयर कर लिखा दुआ करो
x
बाॅलीवुड के चाॅकलेटी स्टार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryn) हाल ही में कोरोना पाॅजिटिव हुए हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्ताग्राम एकाउंट से एक पोस्ट शेयर करके दी हैं। कार्तिक (Kartik Aaryn) ने प्लस साइन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि कोरोना हो गया मुझे।

देश में कोरोना एक बार फिर से अपना पांव पसारने लगा हैं। आए दिन कोरोना के केस में बढ़ोत्तरी देखी जा रही हैं। कोरोना को लेकर हर राज्यों की सरकारें एलर्ट हैं। कोरोना को लेकर नई-नई गाइड लाइन जारी की जा रही हैं। बावजूद यह थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। पिछले साल भी कोरोना ने मार्च माह में अपना कहर बरपाना शुरू किया था तो वहीं साल 2021 में मार्च के महीने में एक बार फिर से इसमें बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही हैं।

Kartik Aryan हुए कोरोना पाॅजिटिव, प्लस का साइन शेयर कर लिखा दुआ करो

कोरोना से बचने के लिए लगातार मास्क पहनने, हाथों को सेनेटाइजिंग करने एवं सोशल डिस्टेंस बनाने की अपील की जा रही हैं। इसके साथ अपनी बारी आने पर कोरोना वैक्सीन लगवाने की भी बात कही जा रही हैं। कोरोना की वैक्सीन अब तक लाखों की संख्या में लोगों को लग चुकी हैं। आम आदमी से लेकर बाॅलीवुड सेलीब्रिटी तक यह वैक्सीन लगवा रहे हैं। बीते दिनों बाॅलीवुड के सुपरस्टार धर्मेन्द्र ने भी कोरोना की वैक्सीन लगवाई। जिसका एक वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया में शेयर किया था। जिसमें उन्होंने सभी से यह वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित भी करते हुए नजर आए थे।

Kartik हुए कोरोना के शिकार

बाॅलीवुड के चाॅकलेटी स्टार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) हाल ही में कोरोना पाॅजिटिव हुए हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्ताग्राम एकाउंट से एक पोस्ट शेयर करके दी हैं। कार्तिक (Kartik Aaryn) ने प्लस साइन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि कोरोना हो गया मुझे। दुआ करो। कार्तिक की इस पोस्ट पर उनके ढेर सारे फैंस रिएक्शन दे रहे हैं और अपने चहेते स्टार को जल्द स्वस्थ्य होने की दुआ मांग कर रहे हैं। बता दें कि कार्तिक (Kartik Aaryan) की इस पोस्ट पर अब तक 5 लाख से ज्यादा लाइस मिल चुके है। तो वहीं एक्टर ढेर सारे फैंस भर-भरकर कमेंट कर रहे हैं। कमेंट में सभी कार्तिक के जल्द स्वस्थ्य होने की दुआएं मांग रहे हैं।

हाल ही में ये सितारे हुए कोरोना पाॅजिटिव

बाॅलीवुड में कोरोना दूसरी अपना कहर बरपा रहा हैं। हाल ही में कोरोना के शिकार रणवीर कपूर, मनोज वाजपेयी, संजय लीला भंसाली, सिद्धांत चतुर्वेदी, सतीश कौशिक जैसे स्टार हुए हैं। तो वहीं अब इस लिस्ट में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryn) का नाम भी जुड़ गया है। सतीश कौशिक बीते दिनों कोरोना के इलाज के लिए कोकिलाबेन अस्पताल में एडिमिट हुए थे।

Next Story