एंटरटेनमेंट

Taimur Ali Khan की देखभाल के लिए पढ़ी-लिखी नैनी को Kareena Kapoor ने किया है हायर, महीने में देती है इतने लाख सैलरी

Manoj Shukla
24 Aug 2021 4:13 PM GMT
Kareena Kapoor has hired an educated nanny to take care of Taimur Ali Khan, pays so many lakhs in a month
x
करीना कपूर अपने दोनों बच्चों का खास ध्यान रखती हैं। जिसके लिए उन्होंने एक नैनी हायर कर रखी हैं। वह दोनों बच्चों का हर छोटी से लेकर बड़ी चीजों का ध्यान रखती हैं। इसके लिए करीना उन्हें लाखों में सैलरी देती हैं। इस बात का खुलासा खुद एक इंटरव्यू में करीना ने किया था।

मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena kapoor) अब दो बच्चों की मां हैं। करीना के बड़े बेटे तैमूर सबके चहेते हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया की सुर्खियों में छाए रहते हैं। इसी साल करीना ने दूसरे बेटे जेह को जन्म दिया। तब से वह लगातार सुर्खियों में हैं। करीना अपने दोनों बेटों का खास ध्यान रखती हैं। वह बच्चों के खाने से लेकर कपड़ों तक हर छोटी-बड़ी चीजों पर नजरें बनाए रखती हैं। बच्चों की परवरिश में किसी भी प्रकार की कमी न हो इसके लिए उन्होंने एक नैनी को हायर कर रखा हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो करीना ने एक पढ़ी-लिखी नैनी को रखा है। तैमूर कई बार नैनी के साथ दिखाई दिए हैं। तो वहीं बीते दिनों करीना

(Kareena kapoor) के छोटे बेटे जेह भी नैनी की गोंद में नजर आए। करीना नैनी को लाखों में सैलरी देती हैं। जिसका खुलासा एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद किया था।

बच्चों की सुरक्षा का कोई मोल नहीं

एक इंटरव्यू में करीना (Kareena kapoor) ने कहा था कि बच्चों की खुशी एवं सुरक्षा का कोई मोल नहीं होता हैं। उन्होंने तैमूर के लिए एक नैनी रखी हैं। जिसका नाम सावित्री है। सावित्री को करीना हर महीने 1.5 लाख सैलरी देती हैं। यही नहीं करीना नैनी के एक्स्ट्रा काम के भी पैसे देती हैं। इसके अलावा उन्होंने नैनी को एक कार भी दे रखा है जिसमें वह तैमूर को घुमाती हैं।

इन चीजों का नैनी रखती हैं ध्यान

कई बार लोगों को लगता है कि नैनी का काम बेहद आसान होता हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं हैं। बच्चों की देखभाल करना, उन्हें नहलाना, उनकी हर छोटी-बड़ी चीजों का ध्यान नैनी को रखना पड़ता हैं। इसके अलावा उन्हें पैरेंट्स के इंस्ट्रक्शन का भी खास ध्यान रखना पड़ता हैं। उन्हें अपने मन मुताबिक चीजों को करने की आजादी नहीं होती है। साफ-सफाई का तो बेहद ध्यान रखना पड़ता हैं। जिसमें खुद की साफ-सफाई व बच्चों की साफ-सफाई शामिल होती हैं। तैमूर कई बार नैनी के साथ नजर आए। जिसमें नैनी ज्यादातर व्हाइट एवं साफ-सुथरे ड्रेस में नजर आई हैं।

Next Story